Saturday, August 1, 2026
Homeराज्यराजस्तानमेधावी और जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए कर रहे आर्थिक सहयोग...

मेधावी और जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए कर रहे आर्थिक सहयोग – Jaipur News


जयपुर | शहर में उत्तर प्रदेशीय राजपूत समाज की समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज का मौजूदा संगठन-उत्तर प्रदेशीय राजपूत समिति करीब 40 साल पुराना है। समाज के अध्यक्ष सीएस भदौरिया के अनुसार संगठन द्वारा स्वास्थ्य, महिला उत्थान व शिक्षा

.

आइए जानते हैं समाज की प्रमुख योजनाएं कौन सी हैं और इनका लाभ कौन ले सकता है…

स्वास्थ्य के लिए

जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सकें, इसके लिए रक्तदान शिविर लगाए जाते हैं। इसके साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कैम्प लगाकर विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच करवाई जाती है।

समाज का फोकस… समाज के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के साथ ही सहयोग करना और समाज सेवा करना।

इस सप्ताह… उत्तर प्रदेशीय राजपूत समाज

समाज को आपस में जोड़ने के लिए… समाज को आपस में जोड़ने के लिए सपरिवार सामूहिक गोठ व स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है। महापुरुषों की जयंतियां मनाई जाती है। प्रतियोगिताओं, संगोष्ठियों, और सामूहिक विवाह सम्मेलन भी आयोजित करवाए जाते हैं।

पर्यावरण संरक्षण के लिए… पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया जाता है। इसके अलावा गोष्ठियों का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए जागरूक किया जाता है।

समिति की आेर से हर साल समाज के वरिष्ठ नागरिकों व प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी में संस्कारों का बीजारोपण किया जाता है। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया जाता है। महिलाओं के उत्थान के लिए भी कार्यक्रम किए जाते हैं।

शिक्षा के लिए… आर्थिक सहयोग देने का प्रयास

मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहयोग देने का प्रयास किया जा रहा है। समिति द्वारा प्रतिवर्ष विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप, मैरिट मेमोरियल अवॉर्ड एवं प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में आर्थिक सहयोग किया जाता है। समिति यह कार्य समाज के भामाशाहों के सहयोग से कर रही है।

यहां सम्पर्क करें…

समाज की योजनाओं से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए समाज के अध्यक्ष सीएस भदौरिया से 9414277781 पर संपर्क किया जा सकता है।

सेवा के लिए… बुजुर्ग व प्रतिभाओं का सम्मान

समाज के बारे में… 40 साल से समाज के लिए ये समिति कार्य कर रही है, सालाना 5 लाख रुपए खर्च होते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments