Monday, December 1, 2025
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमेरठ में चाचा की हत्या करने वाले का कबूलनामा: बोला- मैं...

मेरठ में चाचा की हत्या करने वाले का कबूलनामा: बोला- मैं नहीं मारता तो वह मुझे मरवा देता, उसने मेरी सुपारी दी थी – Meerut News



अस्पताल में बैठे आरोपी सुबहान और शादान

‘चाचा ने हमारी 25 गज जमीन का हिस्सा हड़प रखा था। आए दिन हमारे घर में झगड़े होते आपस में लड़ाई होती थी। उसने मेरी हत्या कराने के लिए 10 लाख रुपए की सुपारी दे रखी थी। मेरे पीछे लड़के लगा रखे थे। ये बात मुझे पता चल चुकी थी। इससे पहले वो मेरी हत्या कराता, मै

.

यह कबूलनामा है सुबहान का। उसने कहा- मुझे अपने चाचा की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है। मैं अगर उसे नहीं मारता तो वह मुझे मरवा देता।

शनिवार को भतीजे सुबहान ने सगे चाचा असलम की कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी। फिर लोगों में दहशत पैदा करने के लिए 7 राउंड फायर किए। इस हत्याकांड में उसका साथ उसके एक दोस्त शादान ने दिया। हत्याकांड 6 घंटे बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को एनकाउंटर में अरेस्ट कर लिया।

विस्तार से पढ़िए आरोपी का कबूलनामा

सुबहान ने कहा- प्रॉपर्टी को लेकर घर में आए दिन झगड़ा होता था। चाचा मेरा हिस्सा छोड़ नहीं रहा था। कई बार उससे कहा था। मगर उसने मुझे लड़कों से पिटवाया। उसने मेरे पीछे लड़के लगा दिए। जब मुझे यह पता चला, तभी मैंने उसकी हत्या की प्लानिंग की कर ली थी।

मैं इस काम को अकेले नहीं कर सकता था। इसलिए मैंने अपने दोस्त शादान को अपने साथ मिला लिया। मैंने उससे पहले ही कह दिया था कि तुझे कुछ नहीं करना है, बस बाइक चलानी है। गोली मैं चलाऊंगा। मैं ही मारूंगा। तू बस मुझे वहां तक ले चलना। इसके बाद हम भाग जाएंगे।

चाचा का टाइम पता था उसी समय मारा मुझे चाचा का टाइम पहले से पता था कि वो घर से अकेले किस टाइम जाते थे। सुबह बच्चों को छोड़ने के बाद लगभग 7.30 बजे करीब चाचा रोज अकेले ही पैदल घर लौटते हैं। इसलिए हमने तय किया कि इस समय गोली मारना आसान रहेगी।

उसी समय को तय किया और गोली मार दी। असलम खुद को बचाते हुए गलियों से भागा। लेकिन दोनों हमलावर उसके पीछे फायरिंग करते हुए भागते रहे। उन्होंने करीब सात राउंड फायरिंग की। हमलावरों ने असलम के सिर में पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी।

दोनों ने मिलकर किए 7 राउंड फायर आरोपित सुबहान ने पुलिस को बताया कि उसका सगा चाचा असलम एक रेस्टोरेंट चलाता था। वह प्रापर्टी डीलिंग व ब्याज पर पैसे भी देता था। सुबहान अपने पिता दिलशाद का इकलौता बेटा है। सुबहान ने 32 बोर की पिस्टल से छह फायर किए, जबकि उसके दोस्त सादान ने तमंचे से एक फायर किया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पिस्टल और तमंचा दोनों बरामद कर लिए हैं।

असलम के हैं 8 भाई मृतक असलम के माता, पिता दोनों की मौत हो चुकी है। परिवार में पिता की पैतृक संपत्ति काफी है। भाइयों में इसी पैतृक संपत्ति को लेकर लंबे समय से झगड़ा चल रहा है। आए दिन भाइयों में इसी जमीन, मकान को लेकर झगड़ा रहता है। 8 भाइयों में नौशाद, दिलशाद, इरशाद, असलम, शाहआलम, मुस्तफा, शहंशाह और बिलाल है।

भाइयों में सबसे ज्यादा जमीन असलम पर ही थी मृतक असलम की थापर नगर के सोतीगंज में हाजी गल्ला के मकान के पास एक बड़ी कोठी है। 4 मकान लिसाड़ी गेट में हैं। इसके अलावा परिवार की 200 गज का एक पैतृक मकान है। इस मकान के पिता ने दो हिस्से 100-100 गज के किए थे। इसमें एक मकान का बैनामा नही हुआ था।

तब असलम ने अपने पिता से आगे की 30 गज की जमीन लेकर पूरे 100 गज के मकान का बैनामा करा दिया। इसके बाद मकान में 25 गज की जमीन दूसरे भाई शहंशाह के पास था। शहंशाह ने अपनी 25 गज जमीन भी असलम को बेच दी थी।

शहंशाह के पास अपनी जो निजी जमीन थी वो उसे बेचकर खर्च कर चुका था। तभी से शहंशाह भाई असलम से रंजिश रखने लगा। इसी के चलते शहंशाह ने असलम पर डेढ़ साल पहले गोली चलवाई और हमला कराया था।

इसके बाद से शहंशाह फरार है। माना जा रहा है कि शहंशाह ने ही सुबहान को असलम की हत्या के लिए उकसाया है। आठों भाइयों में सबसे ज्यादा जमीन असलम पर थी इसलिए दूसरे भाई उससे रंजिश रखने लगे थे।

क्या था पूरा मामला वो पढ़िए

वारदात शनिवार सुबह 7.40 बजे के करीब हुई। केस खोलने के लिए पुलिस का सबसे बड़ा हेल्पिंग हैंड सीसीटीवी फुटेज और मर्डर का मोबाइल में रिकार्ड किया गया लाइव वीडियो बना। पुलिस ने पहले सीसीटीवी फुटेज मृतक असलम के घरवालों को दिखाई।

घरवालों ने पहचान लिया कि आरोपी उनका भतीजा सुबहान है। इसके बाद मोबाइल से मर्डर का रिकार्ड किया गया लाइव वीडियो सामने आया। जिसमें सुबहान सीधे गोली मारता दिखाई दिया। पुलिस ने इसके जरिए आरोपी की पहचान कराई।

हत्या के बाद आरोपी भाग पाते उससे पहले पकड़ गए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट किया। दोनों को पुलिस हथियार बरामदगी के लिए ले जा रही थी। तो उन्होंने पुलिस पर फायर किया जबावी कार्रवाई में गोली दोनों के पैर में लगी। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आरोपी सुबहान ने हत्या का पूरा कारण बताया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments