Monday, April 13, 2026
Homeराज्यबिहारमेरठ में बीएड परीक्षा में मोबाइल लेकर पहुंची अभ्यर्थी: अंडरगारमेंट में...

मेरठ में बीएड परीक्षा में मोबाइल लेकर पहुंची अभ्यर्थी: अंडरगारमेंट में छिपाया था फोन, लालकुर्ती थाने में दर्ज हुआ मुकदमा – Meerut News


मेरठ में बीएड एग्जाम रूम में मोबाइल लेकर गई अभ्यर्थी

मेरठ में रविवार को संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में बिहार निवासी अभ्यर्थी अपने अंडरगार्मेंट्स में मोबाइल फोन छिपाकर एग्जाम रूम में ले गई। मोबाइल या किसी भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस को लेकर एग्जाम रुम में जाना प्रतिबंधित है।

.

इसके बावजूद महिला अभ्यर्थी के पास एग्जाम रूम में मोबाइल पाया गया। इसके बाद उसे परीक्षा से डिबार कर बाहर कर दिया गया। उसके खिलाफ लालकुर्ती थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

10 केंद्रों पर हुआ पेपर

इतनी चैकिंग और निगरानी के बाद भी एग्जाम रूम में मोबाइल लेकर गई अभ्यर्थी

रविवार को बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा थी। मेरठ में 10 केंद्रों पर 5हजार अभ्यर्थी परीक्षा में रजिस्टर्ड थे। दो शिफ्ट में पेपर होना था। मॉर्निंग शिफ्ट में मेरठ कॉलेज में पूजा कुमारी नाम की अभ्यर्थी के पास एग्जाम

रूम में मोबाइल निकला। मोबाइल या कोई भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस पेपर में लेकर जाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद अभ्यर्थी अंडर गारमेंट में मोबाइल छिपाकर एग्जाम रूम में ले गई।

अंडरगारमेंट में मोबाइल रखकर अंदर ले गई

छात्राओं की अलग से की गई थी चैकिंग

छात्राओं की अलग से की गई थी चैकिंग

पेपर के बीच में ही अचानक अभ्यर्थी का मोबाइल बज गया। मोबाइल बजते ही कमरे में हड़कंप मच गया। कमरे में मेल एक्जामिनर ने पहले अभ्यर्थी से मोबाइल के विषय में पूछा। उसने कुछ नहीं बताया।

इसके बाद दूसरे कमरे से फीमेल एक्जामिनर को बुलाकर अभ्यर्थी की चैकिंग की गई। उसके पास मोबाइल निकला। अभ्यर्थी पूजा कुमारी बिहार के सुपौल जिले की रहने वाली है। उसे परीक्षा से निष्कासित कर पुलिस को लिखित तहरीर देकर मुकदमा कराया गया।

फीमेल एग्जामिनर को बुलाकर हुई चैकिंग

शहर मं 10 केंद्रों पर हुई बीएड प्रवेश परीक्षा

शहर मं 10 केंद्रों पर हुई बीएड प्रवेश परीक्षा

अभ्यर्थी के पास मोबाइल मिलने के बाद उससे पेपर छीन लिया गया। उसकी आंसर शीट भी कैंसिल कर दी गई। उसे पेपर से डिबार कर उसके खिलाफ नेगेटिव रिपोर्ट बनाकर झांसी भेजी गई।

अभ्यर्थी दूसरी शिफ्ट का भी पेपर नहीं दे पाई। चूंकि उसने मोबाइल से नकल नहीं की थी इसलिए अन्य अभ्यर्थियों का पेपर जारी रहा। जबकि उसका पेपर कैंसिल कर दिया गया।

लालकुर्ती थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

सूचना पर थाना पुलिस, फ्लाइंग स्क्वॉड और सेंटर ऑफिसर्स की टीम भी मौके पर पहुंची। इसके बाद सीमा पवार की ओर से अभ्यर्थी के खिलाफ लालकुर्ती थाने में तहरीर दी गई। जिसके आधार पर मुकदमा लिखा गया। देर शाम उसे थाने से जमानत देकर छोड़ा गया।

अभ्यर्थी अपने 9 महीने के बच्चे और पति के साथ पेपर देने आई थी। पति जोमेटो फूड डिलिवरी कंपनी में जॉब करता है। पति परीक्षा केंद्र के बाहर बच्चे को संभाल रहा था। अभ्यर्थी अंदर पेपर दे रही थी। तभी उसके पास मोबाइल पकड़ा गया।

यूपी राज्य का सर्वोच्च पुरस्कार बताएं? वहीं परीक्षा में अभ्यर्थियों से आर्मी डे कब मनाया जाता है ऐसे सवाल पूछे गए। पहली पाली में अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की दूसरी प्रति लाने में परेशानी हुई जिसके लिए उन्हें फोटोस्टेट की दुकानों तक दौड़ लगानी पड़ी।

एनईपी-2020 का कोड क्या है। तीसरा सवाल था स्वतंत्रता के बाद ओलिंपिक में पहला स्वर्ण पदक किसको मिला था। उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सर्वोच्च पुरस्कार कौन सा है। इसी तरह के अन्य सवाल भी पूछे गए थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments