Last Updated:
How to make Spongy soft Atta kulcha: आप अक्सर बाहर रोड के किनारे या रेस्तरां में छोले कुलचे खाते होंगे. बाहर मैदे से बने कुलचे आप खाते हैं, लेकिन आपको मैदा नहीं खाना तो आप घर ही 5 मिनट में आटा कुलचा बना सकते है…और पढ़ें
आटा कुलचा रेसिपी.Atta Kulcha Recipe at home: घर से बाहर निकलते हैं और जब काम करने के बाद भूख लगती है तो आप ऑफिस के बाहर छोले भटूरे, राजमा चावल, कढ़ी चावल आदि खाते हैं. आप ऑफिस की कैंटीन या फिर रोड साइड साइकिल, ठेले पर छोले कुलचे वाले से कुलचे भी खाते होंगे. हालांकि, भूख लगने पर लोग ये भी भूल जाते हैं कि ये कितने साफ-सुथरे तरीके से बनाया गया होगा. आप बाहर जो कुलचे खाते हैं वो मैदा से बने होते हैं. आप जानते ही हैं कि मैदे की चीजें अधिक खाना सेहत के लिए सही नहीं. आपको छोले कुलचे पसंद भी हैं तो क्यों न आप घर पर ही आटा कुलचा (Atta Kulcha) बनाकर खाएं. स्वाद के साथ हाइजीनिक और हेल्दी भी खाएंगे. आप घर पर सिर्फ 5 मिनट में आटा कुलचा तैयार कर लेंगे. आखिर कैसे तो इसकी रेसिपी बता रही हैं मास्टरशेफ पंकज भदौरिया. चलिए जानते हैं आटा कुलचा बनाने की क्विक रेसिपी.
पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के एक पोस्ट में लिखा है कि आपको लगता है कि घर पर कुलचे बनाना समय लेने वाला और झंझट भरा काम है, तो एक बार इस आटा कुलचे को बना कर देखिए. यह बस 5 मिनट में बनकर रेडी हो जाएगी. इसमें आटा को गूंथकर नहीं, बल्कि बैटर से कुलचे बनेंगे. सिर्फ 5 मिनट में आप बना लेंगे मुलायम और स्पंजी कुलचे.
आटा कुलचा बनाने में लगने वाला समय
तैयारी का समय: 5 मिनट
मात्रा: 6 कुलचे
आटा कुलचा बनाने के लिए सामग्री
1 कप आटा
1 कप पानी
स्वादानुसार नमक
2 बड़े चम्मच दही
1 छोटा चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
कटा हुआ हरा धनिया
लाल मिर्च फ्लेक्स
कसूरी मेथी
कटा हुआ प्याज
ब्रश करने के लिए मक्खन
View this post on Instagram

