Tuesday, April 14, 2026
Homeराज्यबिहारमॉक ड्रिल, पोस्टर प्रदर्शनी और पंपलेट से करेंगे जागरूक: खगड़िया में...

मॉक ड्रिल, पोस्टर प्रदर्शनी और पंपलेट से करेंगे जागरूक: खगड़िया में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा शुरू, 15 से 28 जनवरी तक चलेगा अभियान – Khagaria News




खगड़िया में शुक्रवार को भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 15 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव और जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की गई। आपात स्थिति में जान-माल के नुकसान कम करना उद्देश्य इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को भूकंप के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित व्यवहार और आपदा प्रबंधन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करना है। इसका लक्ष्य किसी भी आपात स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम से कम करना है। स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों में पहुंचाई जाएगी जानकारी भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के तहत जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभाग मिलकर काम करेंगे। जिले के विभिन्न हिस्सों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर भूकंप से बचाव संबंधी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। भूकंप आने पर सतर्कता और समझदारी से करें सही निर्णय अभियान के दौरान मॉक ड्रिल, प्रशिक्षण सत्र, पोस्टर प्रदर्शनी, पंपलेट वितरण और जनसंवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन गतिविधियों के जरिए नागरिकों को बताया जाएगा कि भूकंप आने पर क्या करें और किन बातों से बचें, ताकि घबराहट की बजाय सतर्कता और समझदारी से सही निर्णय लिया जा सके। इस अवसर पर आपदा सहायक पदाधिकारी रिया राज सिंह ने आम लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि वे भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें और मिली जानकारी को अपने परिवार, पड़ोसियों और समुदाय के अन्य लोगों के साथ साझा करें। उन्होंने जोर दिया कि जागरूकता ही आपदा से बचाव का सबसे सशक्त माध्यम है। भूकंप आने पर भागे नहीं, सुरक्षित स्थान पर जाएं रिया राज सिंह ने भूकंप के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भूकंप आने पर घबराकर भागदौड़ न करें, बल्कि सुरक्षित स्थान पर रहें और तुरंत किसी मजबूत मेज या फर्नीचर के नीचे शरण लें। यदि बाहर निकलने का मौका मिले, तो खुले स्थान पर जाएं और इमारतों, पेड़ों, बिजली के तारों तथा खंभों से दूर रहें। लिफ्ट का उपयोग बिल्कुल न करें और हमेशा सीढ़ियों का प्रयोग करें। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की सलाह दी गई। जिला प्रशासन का मानना है कि सतर्कता, सही जानकारी और समय पर लिया गया निर्णय किसी भी आपदा के समय सबसे बड़ा बचाव होता है। भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के माध्यम से जिलेवासियों को आपदा के प्रति सजग बनाकर एक सुरक्षित, जागरूक और सशक्त समाज की दिशा में ठोस कदम उठाया जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments