Sunday, August 2, 2026
Homeराज्यदिल्लीमोदी का स्वतंत्रता दिवस पर सबसे लंबा 103 मिनट भाषण: अपने...

मोदी का स्वतंत्रता दिवस पर सबसे लंबा 103 मिनट भाषण: अपने 98 मिनट स्पीच का रिकॉर्ड तोड़ा; 2017 में सबसे कम 56 मिनट बोले थे


नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर 103 मिनट का भाषण दिया। पहली बार उन्होंने 100 मिनट से ज्यादा की स्पीच दी है। यह लाल किले की प्राचीर से भारत के इतिहास में किसी भी प्रधानमंत्री का सबसे लंबा भाषण है।

मोदी ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर अपने ही 98 मिनट के भाषण का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2024 से पहले उनका सबसे लंबा स्वतंत्रता दिवस भाषण 2016 में 96 मिनट का था। उनका सबसे छोटा भाषण 2017 में था, जब उन्होंने 56 मिनट तक देश को संबोधित किया था।

PM मोदी ने अब तक चार बार (2019, 2020, 2023, 2024) 90 मिनट से ज्यादा समय तक भाषण दिया है। मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपना पहला भाषण 2014 में दिया था, जो 65 मिनट तक चला था।

नेहरू-इंदिरा ने सबसे छोटा भाषण दिया था मोदी से पहले, लाल किले से सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम था। नेहरू ने 1947 में 72 मिनट का भाषण दिया था। इसके बाद, 1997 में आई.के. गुजराल ने 71 मिनट का सबसे लंबा भाषण दिया था।

PM मोदी ने 2015 में लाल किले से 83 मिनट लंबे भाषण के साथ नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 1954 में पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू और 1966 में इंदिरा गांधी के नाम स्वतंत्रता दिवस पर सबसे छोटे भाषण (14 मिनट) का रिकॉर्ड है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी ने भी लाल किले से सबसे छोटे भाषण दिए थे। 2012 और 2013 में मनमोहन सिंह ने सिर्फ 32 और 35 मिनट के भाषण दिए थे। 2002 और 2003 में वाजपेयी ने 25 और 30 मिनट तक स्पीच दी थी।

——————————

स्वतंत्रता दिवस की ये खबरें भी पढ़ें…

PM मोदी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में दिखी आत्मनिर्भरता की ताकत:दुश्मन को पता भी नहीं चला कि कौन सा हथियार उन्हें खत्म कर रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से 2 बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा, ‘इस दिवाली पर सरकार जीएसटी रिफॉर्म ला रही है। इससे आम लोगों को टैक्स में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया, आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

मोदी ने चौथी बार केसरिया पगड़ी पहनी:भगवा जैकेट के साथ तिरंगा बॉर्डर वाला गमछा; 12 सालों में ऐसा रहा PM का स्वतंत्रता दिवस पहनावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 12वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराया। स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर हर साल PM मोदी का पहनावा काफी चर्चा में रहता है। सबसे ज्यादा फोकस उनकी पगड़ी पर रहता है। PM मोदी ने इस साल चौथी बार केसरिया रंग की पगड़ी पहनी। इससे पहले उन्होंने 2021, 2020 और 2018 में केसरिया पगड़ी पहनी थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments