Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमोदी सरकार के 11 साल पूरे: पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी बोले-...

मोदी सरकार के 11 साल पूरे: पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी बोले- गांव, गरीब और किसानों के लिए ऐतिहासिक काम हुए – Siddharthnagar News


इंतेजार हैदर | सिद्धार्थनगर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिद्धार्थनगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पंचायत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम इटवा विधानसभा क्षेत्र के बेलवा मंडल के शक्ति केंद्र गैसड़ा स्थित बऊरहवा बाबा मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 2014 से मोदी सरकार ने गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

डॉ. द्विवेदी ने मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का जिक्र करते हुए धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक पर रोक और राम मंदिर निर्माण को विशेष रूप से रेखांकित किया। कार्यक्रम में विजय पांडे, तेज प्रताप, विनय त्रिपाठी, धर्मेंद्र मौर्य, घनश्याम गुप्ता और बृजेश दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments