Last Updated:
हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक वो एक्टर, जिन्होंने पर्दे पर खलनायकी को एक नया चेहरा दिया.इस एक्टर की कद-काठी, दमदार पर्सनैलिटी और दमदार ने उन्हें इंडस्ट्री को एक नया विलेन दिया. ये एक्टर मौसमी चटर्जी संग भी नजर आ चुका है. फिल्मों में इस एक्टर का अमिताभ बच्चन के साथ तो अक्सर 36 का आंकड़ा रहता था.
नई दिल्ली. साधारण परिवार से आया वो एक्टर, जो नौकरी की तलाश में मुंबई आया था. शुरुआत में उन्होंने होटल में वेटर तक का काम किया और झूठे बर्तन तक धोए लंबे-चौड़े शरीर वाले इस एक्टर ने पहले जिम में ट्रेनिंग ली और छोटे-मोटे स्टंट्स करना शुरू किया. इसी दौरान उनकी मुलाकात इंडस्ट्री के कुछ तकनीकी लोगों से हुई और उन्हें फिल्मों में स्टंट करने का मौका मिला. आज इस एक्टर का बेटा इडंस्ट्री पर राज कर रहा है.

60 के दशक में जो एक्टर फाइट मास्टर कहलाता था, वो कोई और नहीं, एमबी शेट्टी हैं. जिन्होंने बतौर स्टंटमैन और एक्शन डायरेक्टर काम शुरू किया था. उनकी स्टंट डिजाइन करने की शैली अनोखी थी. वह हर लड़ाई को असली जैसा दिखाना चाहते थे. धीरे-धीरे वह हिंदी फिल्मों के सबसे भरोसेमंद फाइट मास्टर बन गए.

अपने करियर में उन्होंने कई फिल्में ऐसी की थीं जिनमें एक्शन की पहचान ही शेट्टी की वजह से बनी. अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और संजीव कुमार जैसे एक्टर्स की फिल्म में इनका होना तो जैसे लाजमी होता था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

70 के दशक में एम बी शेट्टी तकरीबन हर फिल्म में नजर आते थे. उस दौर में वह अक्सर हर फिल्म में पॉपुलर विलेन रहे और आगे चलकर बॉलीवुड के मशहूर स्टंटमैन के तौर भी काम किया. उन्होंने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया था.

मौसमी चटर्जी के साथ भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है. आज इतने सालों बाद भी मौसमी अपने बिंदास नेचर की वजह से जानी जाती है. अपने दौर में एमबी शेट्टी के साथ भी वह बहुत मस्ती किया करती थीं.

मौसमी चटर्जी एक फोटो में एमबी शेट्टी के बाल बनाती नजर आई थीं. हालांकि सभी जानते थे कि एमबी शेट्टी के सिर पर बाल ही नहीं थे. इस फिल्म के दौरान भी उन्होंने सेट पर एमबी को काफी परेशान किया था.

एमबी शेट्टी ने अपने दौर में खूब नाम कमाया, फिल्मों में खासतौर पर उनकी और अमिताभ का फाइट सीन काफी पसंद किया जाता था. ठीक उसी तरह आज उनके बेटे और मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. रोहित शेट्टी भी इंडस्ट्री में अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. अजय देवगन के साथ तो वह जब-जब पर्दे पर आते हैं धमाल मचा देते हैं. वह गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स, ऑल द बेस्ट, गोलमाल 3, सिंघम, जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.

