Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमौसम का हाल: उत्तरी हवा थमने से पारा 12.6 डिग्री; संक्रांति...

मौसम का हाल: उत्तरी हवा थमने से पारा 12.6 डिग्री; संक्रांति के बाद बढ़ेगी सर्दी – Sagar News


उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं की रफ्तार कम होने से सागर के मौसम ने पूरी तरह से यू-टर्न ले लिया है। शहर में कड़ाके की ठंड अब गायब होने लगी है और दिन-रात के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है।

.

सागर अब ठंडे शहरों की सूची से बाहर होकर प्रदेश के उन टॉप-5 शहरों में शामिल हो गया है, जहां न्यूनतम तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया। रविवार को लगातार दूसरे दिन सागर प्रदेश के सबसे गर्म रात वाले शहरों में शुमार रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से अधिक है।

सुबह से खिली तेज धूप ने लोगों को राहत दी, लेकिन बीच-बीच में चली सर्द हवाओं ने हल्की सिहरन पैदा की। इसी कारण अधिकतम तापमान में शनिवार के मुकाबले 1 डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज हुई और यह 27.1 डिग्री सेल्सियस पर आकर टिक गया। हवा के रुख में बदलाव का असर हवा में नमी पर भी साफ देखा गया।

सुबह हवा में नमी की मात्रा 65% रही, जिससे हल्की धुंध और ओस का अहसास हुआ। वहीं शाम को नमी गिरकर 53% पर पहुंच गई, जिससे शाम के वक्त हवा में शुष्कता महसूस की गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments