Monday, June 1, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्रयमुनानगर में महाराष्ट्र की महिला के प्लॉट पर कब्जा: फर्जी दस्तावेज...

यमुनानगर में महाराष्ट्र की महिला के प्लॉट पर कब्जा: फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी; गैरमौजूदगी में चारदीवारी कराने का आरोप – Yamunanagar News




महाराष्ट्र में रहने वाली एक महिला की यमुनानगर शहर में स्थित प्लॉट पर धोखाधड़ी और अवैध कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर एक व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। एसपी कार्यालय में दी शिकायत में टशकन स्टेट, खराडी जिला पुणे (महाराष्ट्र) निवासी रश्मी जलोटा ने बताया कि उन्हें 18 अक्टूबर 2008 को यमुनानगर की टीचर कॉलोनी (गाबा अस्पताल के पास) में स्थित प्लॉट नंबर 48, जिसका आकार 35×70 गज है, सेठ मुकंद लाल को-ऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसाइटी लिमिटेड द्वारा विधिवत अलॉट किया गया था। आरोपी ने संपत्ति को अपनी बताया यह प्लॉट उनकी सास के निधन के बाद नियमानुसार उनके नाम ट्रांसफर हुआ था और सोसाइटी द्वारा उन्हें इसका कब्जा भी दे दिया गया था, जिसके दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। रश्मी के अनुसार, वह पिछले कुछ वर्षों से पुणे में रह रही थी। जब वह शुक्रवार को यमुनानगर आई, तो उन्हें पता चला कि धीरज कुमार शर्मा निवासी आदर्शनगर नामक व्यक्ति ने उनके प्लॉट के चारों तरफ दीवार बनाकर उस पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जब उनकी धीरज कुमार से मुलाकात हुई, तो उसने प्लॉट को अपनी संपत्ति बताते हुए अपने पास उसके कागजात होने का दावा किया। जबकि रश्मी जलोटा का कहना है कि उन्होंने कभी भी इस प्लॉट को न तो बेचा है और न ही किसी प्रकार का कोई सौदा या बयाना किया है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस उनके अनुसार, आरोपी ने धोखाधड़ी करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं और उनके प्लॉट पर गलत तरीके से कब्जा करने की कोशिश की है। एसपी कार्यालय से प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना शहर यमुनानगर में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच पुलिस चौकी रामपुरा के इंचार्ज एएसआई मनोज कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि दस्तावेजों की जांच कर सच्चाई सामने लाई जाएगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments