यह तस्वीर कानपुर की है। शुक्रवार को पीएम मोदी की जनसभा के बाद तेज आंधी आई।
यूपी में तेजी से मौसम बदल रहा है। नौतपा का असर भी प्रदेश में कम दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 41 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही 30-40 km की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
.
वहीं शुक्रवार को कानपुर में PM मोदी की जनसभा के बाद तेज आंधी आई। 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आया। जनसभा पंडाल के गेट उखड़ गए। कल्याणपुर पनकी रोड पर पेड़ उखड़कर सड़क पर गिरा। 2-3 गाड़ियां दब गईं। इसके बाद बारिश हुई।
लखनऊ में बारिश हुई। 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चली। कौशांबी और उन्नाव में भी बूंदाबांदी हुई। अमेठी में 30 मिनट बारिश हुई।
शहरों का मौसम, 4 फोटोज देखिए
लखनऊ में शुक्रवार शाम करीब 15 मिनट बारिश हुई।

बहराइच में शुक्रवार की शाम मौसम बदला। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

कल्याणपुर पनकी रोड पर पुराना पेड़ गिर गया। इसके नीचे गाड़ियां दबी हुई है।

कानपुर में PM मोदी की जनसभा के गेट बनाए गए थे। तेज आंधी में यह गेट ढह गए। हालांकि इनकी चपेट में कोई नहीं आया है।
कानपुर में पेड़ और पोल उखड़े तेज आंधी आने के बाद कानपुर शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कई जगह पर तार टूट गए। कल्याणपुर पनकी रोड पर पुराना पड़े गिर गया। इसके नीचे 2-3 गाड़ियां दब गई है। पूरे शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। वह भी उखड़ गए हैं। धूल भरी तेज हवाओं के बीच लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया।
उन्नाव में बादल छाए, बारिश हुई उन्नाव में तेज बारिश हुई। इससे 9 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलीं। शुक्लागंज और उन्नाव इलाकों में बारिश शुरू होते ही लोग घरों से बाहर निकले। बच्चे बारिश में भीगते नजर आए। कुछ लोग छाता लेकर चलते दिखे।

उन्नाव में शाम को बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
कौशांबी में तेज बारिश कौशांबी में भी तेज बारिश हुई। इसके बाद धूप निकली। बारिश होने के बाद 3 डिग्री तापमान कम हुआ, इस वक्त 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

कौशांबी में करीब एक घंटे तेज बारिश हुई।
लखनऊ में बादल छाए, फिर तेज बारिश राजधानी लखनऊ में शाम करीब 5 बजे बादल छा गए। तेज हवाएं चलीं। फिर तेज बारिश हुई। यहां दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

समय से पहले मानसून दे सकता है दस्तक पिछले साल मानसून के चार महीनों में 812.1 एमएम बारिश होनी थी, मगर 769.5 एमएम तक ही बारिश हुई। बनारस में इस बार मानसून 15 जून तक आने का संकेत मिल रहे हैं। 2014, 2015 और 2024 में मानसून 29 जून, 30 जून और 26 जून तक बनारस पहुंचा था।
जबकि मानसून के आने की नियत या आदर्श तारीख 15-20 जून के बीच में है। वहीं 2016, 2017, 2018, 2019, 2020, 2021, 2022 और 2023 में मानसून ने 15 से 20 जून के बीच में ही बनारस में दस्तक दे दी थी। 2014 में अरब सागर में आए नानूक चक्रवात के कारण मानसून देरी से पहुंचा था।

अगले 3 दिन का मौसम पूर्वानुमान
31 मई – पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहेंगे। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
1 जून – पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
2 जून – 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ओलावृष्टि भी हो सकती है।



—————-
ये खबर भी पढ़ें
मई में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड:एक दिन भी हीटवेव नहीं चली; हिमाचल के 4 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मई में मानसून की दस्तक ने बारिश का नया रिकॉर्ड बना दिया है। 30 मई तक 116.6 मिमी बारिश दर्ज हुई है जो इतिहास में मई महीने की सबसे अधिक बारिश है। अभी तक मई में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड 1990 का था। तब 110.7 मिमी बारिश हुई थी। पढ़िए पूरी खबर

