Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशयूपी ने केंद्रीय करों में मांगी 50 % हिस्सेदारी: 16वें वित्त...

यूपी ने केंद्रीय करों में मांगी 50 % हिस्सेदारी: 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष ने की यूपी के विकास में उठाए जा रहे कदम की तारीफ – Uttar Pradesh News


16 वें वित्त आयोग के साथ बैठक में राज्य सरकार ने केंद्रीय करों में हिस्सेदारी 41 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की मांग की है। साथ ही यूपी ने विशेष विकास योजनाओं के लिए स्पेशल फंड बढ़ाए जाने की मांग उठाई है। अपनी मांगों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ

.

हालांकि आयोग ने कहा कि 28 में से 22 राज्यों ने करो में हिस्सेदारी 41 परसेंट से बढ़ाकर 50 परसेंट करने की मांग की है।

वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के मुताबिक आयोग की वेबसाइट पर कोई भी नागरिक अपने सुझाव दे सकता है।

आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के मुताबिक ये मांग बहुत ज्यादा है, इस पर अंतिम निर्णय आयोग बाद में लेगा। आयोग की सिफारिश 2026 से 2031 तक के लिए होंगी। वित्त आयोग हर पांच साल में अपनी करों से हुई आय में राज्यों के बंटवारे पर अपनी राय देता है कि किस तरह बंटवारा किया जाए। राज्य सरकार ने यूपी के विकास और सुधार के लिए उठाए जा रहे कदमों का ब्योरा पेश किया, जिसकी आयोग ने तारीफ की।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments