Wednesday, April 15, 2026
Homeराज्यबिहाररणजी ट्रॉफी मुकाबला का आज तीसरा दिन: बिहार के 240 रन...

रणजी ट्रॉफी मुकाबला का आज तीसरा दिन: बिहार के 240 रन पर 1 विकेट, महरूर और आयुष ने बनाए शतक – Patna News


आज रणजी ट्रॉफी मुकाबला का तीसरा दिन है। बिहार बनाम मिजोरम के बीच मुकाबले में पहली पारी में बिहार अपनी बल्लेबाजी जारी रखेगी। बिहार ने अपनी पहली पारी में प्रभावी बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवर में 240 रन पर 1 विकेट बनाए थे।

.

बिहार की ओर से महरूर और आयुष लोहारूका ने शतक जड़ा है। टीम अब भी मिजोरम के पहली पारी के स्कोर 509 रन से 269 रन पीछे है, लेकिन दोनों ओपनरों की उपयोगी पारियों ने बिहार को मैच में मजबूती दी है।

मिजोरम और बिहार के बीच मुकाबला।

आयुष लोहारूका ने 145 गेंदों में 117 रन बनाए

लंबे स्कोर के जवाब में बिहार ने शुरुआत मजबूत की थी। महरूर ने 127 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 101 रन बनाकर नाबाद लौटे। दूसरे छोर पर आयुष लोहारूका ने 145 गेंदों में 22 चौकों के साथ 117 रनों की उपयोगी पारी खेलते हुए टीम को 240 तक पहुंचाया।

दोनों बल्लेबाजों के बीच 225 रनों की प्रभावी साझेदारी की। बिहार का एकमात्र विकेट कुमार रजनीश का गिरा, जो 12 गेंदों में 13 रन बनाकर के वानरोतलिंगा की बॉल पर बोल्ड हुए।

मिजोरम ने अपनी पहली पारी में 509 रन बनाए

मिजोरम ने अपनी पहली पारी में 136.5 ओवर में 509 रन बनाए। टीम की ओर से अरमान जाफर ने 271 गेंदों में 17 चौके और 3 छक्कों की मदद से 193 रनों की प्रभावी पारी खेली। कप्तान थैंकहूमा ने 187 गेंदों में 101 रन बनाए।

वहीं जेहू एंडरसन ने 62 और साहिल रेजा ने 102 गेंदों में 70 रनों का योगदान दिया। मिजोरम की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी 140 रनों की रही जो साहिल रेजा और अरमान जाफर के बीच बनी।

बिहार की ओर से गेंदबाजी में मलय राज ने 22 ओवर में 91 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। खालिद ने 22 ओवर में 80 रन देकर 3 विकेट झटके। हिमांशु सिंह ने 32 ओवर में 108 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि अमोद यादव ने 15.5 ओवर में 62 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। सुरज कश्यप ने 18 ओवर में 58 रन देकर एक सफलता हासिल की।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments