Monday, April 13, 2026
Homeफूडरवा डोसा नहीं अब बनाएं सिर्फ 10 मिनट में रागी डोसा, क्रिस्पी,...

रवा डोसा नहीं अब बनाएं सिर्फ 10 मिनट में रागी डोसा, क्रिस्पी, टेस्टी इतना कि खाकर मजा आ जाए, पढ़ें क्विक रेसिपी


Last Updated:

Ragi dosa recipe: सर्दियों में रागी का सेवन हर किसी को करना चाहिए, क्योंकि न सिर्फ ये तासीर में गर्म होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद ही फायदेमंद है. नाश्ते में अक्सर लोग अंडा ब्रेड, पराठे, नूडल्स, चीला आदि खाते हैं. आपको रवा डोसा से अलग कुछ खाना है तो आप रागी डोसा बनाकर देखिए. इस रागी डोसा की रेसिपी इतनी आसान है कि दस मिनट में बनकर होगी तैयार. जानिए रागी डोसा बनाने की विधि.

रागी डोसा बनाने की रेसिपी
Ragi dosa recipe: सर्दियों के मौसम में खाने-पीने की ढेरों चीजें मिलने लगती हैं. हरी सब्जियां, मौसमी फल, पौष्टिक तत्वों से भरपूर अनाज और इनसे तैयार आटे. मक्का, बाजरा, रागी आदि से बनी रोटियां, डोसा, इडली खाने में न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि पौष्टिक भी. काफी लोगों को रागी का आटा पसंद होता है. नाश्ते में रागी से बनी चीजें खाना हेल्दी ऑप्शन होता है. आपको डोसा खाना पसंद है, तो आप रागी से बना डोसा खाकर देखिए. यह अन्य डोसा से काफी हेल्दी और पौष्टिक है. क्रिस्पी और स्वादिष्ट इस रागी डोसा की रेसिपी शेयर की है मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर. पंकज के अनुसार, इस रागी डोसा घोल में कैल्शियम और आयरन दोगुने हैं. तो चलिए जानते हैं रागी डोसा बनाने की क्विक रेसिपी.

रागी डोसा बनाने में लगने वाला समय
तैयारी का समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 4 मिनट
डोसा सामग्री में सर्विंग्स: 2-3

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

रागी डोसा बनाने के लिए सामग्री
1 कप रागी का आटा
1/2 कप रवा
1/2 कप चावल का आटा
जीरा 1 छोटा चम्मच
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
1 छोटा चम्मच हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच करी पत्ता
1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती
नमक स्वादानुसार
पानी 5 कप
घी/तेल आवश्यकतानुसार

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments