राजगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में 22 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने गांव के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 28 मई की रात करीब 11 बजे हुई। आरोप है कि गांव का निवासी युवक देर रात महिला के घर में घुस गया। महिला उस समय घर पर अकेली थी। आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। जाते समय उसने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद महिला ने अपने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद शुक्रवार रात कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी गोकुल तंवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 332(बी) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और मामले की जांच जारी है।
Source link
राजगढ़ में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म: आरोपी फरार, देर रात अकेली महिला को धमकाया था – rajgarh (MP) News
RELATED ARTICLES

