Monday, July 7, 2025
Homeराज्यबिहारराजगीर में रोपवे सेवा 6 दिनों तक बंद रहेगा: सुरक्षा जांच...

राजगीर में रोपवे सेवा 6 दिनों तक बंद रहेगा: सुरक्षा जांच और मेंटेनेंस वर्क के चलते मैनेजमेंट ने लिया फैसला; पर्यटकों से सहयोग की अपील – Nalanda News


बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजगीर में रोपवे सेवा आगामी 6 दिनों तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। मेंटेनेंस वर्क को लेकर 5 से 10 जुलाई तक रोपवे का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। रोपवे प्रबंधक दीपक कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

.

दीपक कुमार ने पर्यटकों से सहयोगी की अपील करते हुए कहा, ‘सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से आकाशीय रज्जु पथ का परिचालन अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। इस दौरान रोप बदलने का काम और नॉन डिस्ट्रक्टिव टेस्ट (NDT) की जांच की जाएगी।’

रोजाना बढ़ रही है पर्यटकों की भीड़

राजगीर का रोपवे बिहार के सबसे लोकप्रिय पर्यटन आकर्षणों में से एक है। जो पर्यटकों को विश्वशांति स्तूप तक पहुंचाता है। 8 सीटर केबिन बनाए जाने के बाद इसकी लोकप्रियता बढ़ी है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 1,500 लोग इस रोपवे का आनंद उठा रहे हैं। रोपवे न केवल यात्रा के समय को कम करता है, बल्कि पहाड़ियों से होकर जाते हुए क्षेत्र के मनोरम दृश्यों का अनुभव भी प्रदान करता है।

सुरक्षा जांच और रोप बदलने का होगा कार्य

11 जुलाई से शुरू होगा रोपवे सेवा

प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि रोपवे सेवा 11 जुलाई से नियमित समय पर फिर से शुरू हो जाएगी। किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें। विश्वशांति स्तूप राजगीर की प्रमुख बौद्ध स्थलों में से एक है। हर साल देश-विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments