विधायक प्रत्याशी मास्टर मुजाहिद आलम ने किया माला पहनाकर दी बधाई।
किशनगंज में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में राजद ने अपने पार्टी का जिले में विस्तार किया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने किशनगंज जिले में अपनी संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी ने पूर्व विधायक मो० अंजार नईमी को किशनगं
.
इसके साथ ही, सईद मजहरूल हसन को जिला प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह मनोनयन राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल द्वारा तत्काल प्रभाव से किया गया है। मंडल ने अपने मनोनयन पत्र में कहा है कि उन्हें आशा है कि इन नियुक्तियों से किशनगंज जिले में पार्टी का सांगठनिक आधार काफी बेहतर होगा।
राजद ने पूर्व विधायक अंजार नईमी बने जिलाध्यक्ष।
विधायक प्रत्याशी ने दोनों को किया सम्मानित
प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि मो. अंजार नईमी की अध्यक्षता में राजद आमजनों के बीच अपनी भूमिका को प्रभावी ढंग से स्थापित कर पाएगा। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और प्रधान महासचिव के संयुक्त प्रयासों से राष्ट्रीय जनता दल के जनाधार में विस्तार की आशा व्यक्त की।
वही गुरुवार शाम को राजद के विधायक प्रत्याशी मास्टर मुजाहिद आलम ने दोनों नव नियुक्त को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए बधाई दिए है। इसके साथ ही जिले भर से उन्हें बधाइयां मिल रही है।
गौरतलब हो कि मो. अंजार नईमी बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व विधायक थे। मगर उन्हें इस बार महागठबंधन ने टिकट नहीं देकर मुसब्बिर आलम को टिकट दिया है। जहां मुसब्बिर आलम को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। वही इसके बाद ही पार्टी ने अंजार नईमी को जिला अध्यक्ष का जिम्मेदारी सौंपा है।

