Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यबिहारराजपुर में 29 मई को तीन घंटे रहेगी बिजली गुल: सुबह...

राजपुर में 29 मई को तीन घंटे रहेगी बिजली गुल: सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम, गर्मी में राहत की उम्मीद – Buxar News



बक्सर के राजपुर प्रखंड के लोगों को 29 मई को तीन घंटे बिजली की कटौती का सामना करना पड़ेगा। राजपुर पावर सब स्टेशन में उच्च क्षमता के नए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कार्य बिजली आपूर्ति को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से

.

उच्च क्षमता के नए ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा

इस संबंध में जानकारी देते हुए कनीय विद्युत अभियंता रौशन कुमार ने बताया कि राजपुर पावर सब स्टेशन में तकनीकी सुधार के तहत नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा है। इससे क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या कम होगी और अचानक बिजली जाने की घटनाओं में भी कमी आएगी।

11 से दोपहर 2 बजे तक पावर कट

उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में यह कदम आवश्यक था। ट्रांसफॉर्मर स्थापना के दौरान सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। इसके बाद शुक्रवार से नियमित बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

ग्रामीणों ने की सराहना, मांगी पहले से सूचना

बिजली विभाग के इस कदम की ग्रामीणों ने सराहना की है। उनका कहना है कि इससे आने वाले समय में बिजली की स्थिति बेहतर होगी। हालांकि, कुछ लोगों ने यह सुझाव भी दिया कि भविष्य में इस प्रकार की बिजली कटौती की जानकारी पंचायत स्तर पर सूचना बोर्ड या माइकिंग के ज़रिए पहले से दी जाए, ताकि लोग समय रहते तैयारी कर सकें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments