Tuesday, October 20, 2026
Homeराज्यदिल्लीराजस्थान के सवाई माधोपुर में तेज बारिश: एमपी के 25 जिलों...

राजस्थान के सवाई माधोपुर में तेज बारिश: एमपी के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; केदारनाथ-बद्रीनाथ और गंगोत्री में तापमान माइनस में


नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अरब सागर से आ रही हवाओं के कारण राजस्थान में बेमौसम बारिश हो रही है। आज भी 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। सवाई माधोपुर में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। तापमान में गिरावट आई है, जिससे ठंडक बढ़ गई है।

उत्तराखंड के 9 जिलों में न्यूनतम तापमान 12°C से नीचे रहा। चारधाम में बद्रीनाथ का न्यूनतम तापमान -8°C, केदारनाथ का -7°C, गंगोत्री का -4°C और यमुनोत्री का 0°C दर्ज किया गया। मसूरी में न्यूनतम तापमान 11°C और नैनीताल में 10°C रहा।

मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नर्मदापुरम और सागर समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। इसकी वजह साइक्लोनिक और ट्रफ है। अगले 4 दिन यानी, 23 अक्टूबर तक बारिश का दौर रहेगा।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

मध्यप्रदेश के गुना में सोमवार को गुना में 115.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। खुले में रखी मक्के की फसल बह गई।

मध्यप्रदेश के गुना में सोमवार को गुना में 115.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। खुले में रखी मक्के की फसल बह गई।

तमिलनाडु के रामेश्वर में सोमवार को भारी बारिश के बाद रामनाथस्वामी मंदिर में पानी भर गया।

तमिलनाडु के रामेश्वर में सोमवार को भारी बारिश के बाद रामनाथस्वामी मंदिर में पानी भर गया।

मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। सीहोर में आंधी के साथ तेज बारिश हुई।

मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। सीहोर में आंधी के साथ तेज बारिश हुई।

तमिलनाडु के मदुरै में सोमवार दोपहर से देर शाम तक तेज बारिश होने से सड़कें डूब गईं। मंगलवार को भी भारी बारिश का अलर्ट है।

तमिलनाडु के मदुरै में सोमवार दोपहर से देर शाम तक तेज बारिश होने से सड़कें डूब गईं। मंगलवार को भी भारी बारिश का अलर्ट है।

राज्यवार के मौसम की खबरें…

यूपी: हवा प्रदूषित, गाजीपुर का AQI 276; अगले 7 दिन मौसम रहेगा शुष्क

उत्तर प्रदेश में दशहरे पर मौसम साफ रहेगा, जबकि लखनऊ समेत कई शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ा है। गाजीपुर में AQI 276, लखनऊ में 218 और कानपुर में 203 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 7 दिन मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिससे सुबह और रात में ठंड बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड: बद्रीनाथ में -8°, केदारनाथ में -7° सेल्सियस तापमान; आज मौसम साफ रहेगा

उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। किसी भी जिले में बारिश या बर्फबारी का अलर्ट नहीं है। हालांकि, सुबह और रात में ठंड बनी रहेगी। सोमवार को प्रदेश के 9 जिलों में न्यूनतम तापमान 12° सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। बद्रीनाथ में पारा -8°C, केदारनाथ में -7°C, गंगोत्री में -4°C और यमुनोत्री में 0°C रहा। वहीं, मसूरी में 11°C और नैनीताल में 10°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान- आज भी 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बेमौसम बरसात से नदी-नाले बहे

अरब सागर से आ रही हवा से राजस्थान में बेमौसम बारिश हो रही। आज भी 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी राज्य के दक्षिण-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

आधे MP में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, इंदौर-उज्जैन समेत 25 जिलों में बारिश की संभावना

दशहरा पर आज मध्यप्रदेश के आधे हिस्से में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नर्मदापुरम और सागर संभाग के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार में अक्टूबर लास्ट तक हल्की ठंड महसूस हो सकती, न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

बिहार में आज भी मौसम सामान्य रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। इसी के साथ अक्टूबर लास्ट तक ठंड का असर धीर-धीरे बढ़ सकता है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होगी। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments