Sunday, August 30, 2026
Homeराज्यदिल्लीराजस्थान-गुजरात में जून में सामान्य से 100% ज्यादा बारिश: बिहार समेत...

राजस्थान-गुजरात में जून में सामान्य से 100% ज्यादा बारिश: बिहार समेत 15 राज्यों में कम बारिश हुई; जुलाई में MP-यूपी सहित 23 राज्यों में तेज बारिश होगी


  • Hindi News
  • National
  • IMD Rainfall June 2025 Analysis; Rajasthan Gujarat | MP UP Himachal Uttarakhand

नई दिल्ली30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के ज्यादातर राज्य में जून के आखिरी हफ्ते से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, जून में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश हुई है। 2024 में 11% कम बारिश हुई थी। बिहार, दिल्ली समेत देश के 15 राज्यों में सामान्य से कम बारिश हुई है।

राजस्थान में जून महीने में 55 mm बारिश हुई जो सामान्य से 128% ज्यादा है। वहीं गुजरात में सामान्य से 115% (110.8 mm) अधिक बारिश हुई। 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले सालों के मुकाबले ज्यादा बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने बताया कि जुलाई महीने में पूरे देश में सामान्य से 106% ज्यादा बारिश होगी। मध्य प्रदेश, यूपी सहित 23 राज्यों में पिछले सालों की तुलना में ज्यादा बारिश होने की संभावना है। वहीं ज्यादातर राज्यों में तापमान सामान्य और उससे कम रहेगा।

जुलाई में सामान्य से 106% ज्यादा बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, जुलाई महीने में सामान्य से 106% ज्यादा बारिश होगी। हालांकि, नॉर्थ-ईस्ट (अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिज़ोरम, नगालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम) और ईस्टर्न (बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम) राज्यों में सामान्य से कम बारिश होगी।

29 जून को मानसून ने पूरे देश को कवर किया

——————-

मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

उत्तराखंड के पौड़ी में पहाड़ टूटा, हिमाचल के मंडी में बादल फटा, घर-गाड़ियां बहीं; PHOTOS में देखें पहाड़ों में बारिश से तबाही

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 3 दिन से तेज बारिश हो रही है। हिमाचल के मंडी में 4 जगहों पर बादल फटे। कुकलाह में पुल के साथ कई गाड़ियां बह गईं। इधर, उत्तराखंड में कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुई। पहाड़ों का मलबा सड़कों पर आ गया है। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान के अलवर में सड़कें डूबीं, घरों में पानी, हिमाचल में 4 जगह बादल फटा, 4 की मौत, 16 लापता

देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश जारी है। राजस्थान के अलवर में सोमवार को भारी बारिश के चलते सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा-यमुना में बाढ़ जैसे हालात हैं। घाट की तरफ 500 मीटर आगे तक पानी भर गया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments