- Hindi News
- National
- IMD Weather Update; Rajasthan UP MP Cold Wave Alert | Tamil Nadu Puducherry Kerala Rainfall
नई दिल्ली19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजस्थान में तेजी से सर्दी में बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार सुबह सीकर के फतेहपुर में 3.2°C और बीकानेर के लूणकरणसर में 3.2°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों में अन्य जिलों के मुकाबले ज्यादा सर्दी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया है।
इधर पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के ऊंचाई वाली इलाकों में 5 और 7 दिसंबर कोवेस्टर्न डिस्टर्वेंस के चलते बर्फबारी-बारिश की संभावना है। हिमाचल के 17 शहरों में मिनिमम टेम्परेचर 5°C से नीचे रिकॉर्ड हुआ। लाहौल स्पीति के ताबो में -9.8°C, कल्पा में -1.5°C, कुकुमसैरी में -3.9°C रिकॉर्ड हुआ।
मध्यप्रदेश में भी सर्दी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और फिर बर्फ पिघलने से प्रदेश में सर्दी और बढ़ेगी। तापमान में 2°C-3°C तक गिरावट होगी। गुरुवार को भी राज्य के 10 शहरों का तापमान 10°C से कम रिकॉर्ड किया गया।
उत्तर प्रदेश में भी सर्दी में तेजी आई है। कई शहरों में रात का तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा रहा, यहां तापमान 7.1°C रिकॉर्ड किया गया। विजिविलिटी में कमी के चलते लखनऊ में 20 से अधिक फ्लाइट्स लेट पहुंची, जबकि दिल्ली, कोलकाता और मुंबई की 7 फ्लाइटें कैंसिल रहीं।
राज्यों में मौसम की 2 तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में झेलम नदी के ऊपर धुंध छाई रही।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सर्दी बढ़ गई है। सुबह कोहरा छाया रहा।


राज्यों में मौसम की खबरें…
राजस्थान: शीतलहर से पारा 6 डिग्री तक गिरा, अगले 2 दिन कोल्ड-वेव का अलर्ट

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में सर्दी बढ़ा दी है। प्रदेश के शेखावाटी क्षेत्र में पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। यहां के सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिले में सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक शीतलहर का प्रभाव रहने की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें…
मध्य प्रदेश: बर्फीली हवा से बढ़ेगी ठिठुरन, भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में 2-3 डिग्री और गिरेगा पारा

मध्यप्रदेश में अब कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पहाड़ों में बर्फबारी और फिर बर्फ पिघलने से सर्द हवाएं प्रदेश में आएंगी। जिससे सर्दी का असर बढ़ जाएगा। अगले 2 दिन में भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत कई शहरों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। पूरी खबर पढ़ें…
उत्तर प्रदेश: अगले 2 दिन घने कोहरे का अलर्ट, मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा सर्दी, पारा 7.1°C रिकॉर्ड

यूपी के पश्चिमी और पूर्वी संभागों के कई शहरों में रात का तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 7.1°C रिकॉर्ड किया गया। विजिविलिटी में कमी के चलते लखनऊ में 20 से अधिक फ्लाइट्स लेट पहुंची, जबकि दिल्ली, कोलकाता और मुंबई की 7 फ्लाइटें कैंसिल रहीं। पूरी खबर पढ़ें…
हिमाचल प्रदेश: बर्फ देखने रोहतांग पास जा सकेंगे टूरिस्ट, कोहरे-कोल्ड वेव ने बढ़ाई सर्दी, 17 शहरों में 5°C से नीचे पारा

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिला प्रशासन ने रोहतांग पास के लिए वाहनों की आवाजाही 10 दिसंबर तक बहाल कर दी है। इसके बाद, देशभर से कुल्लू-मनाली पहुंच रहे टूरिस्ट बर्फ देखने के लिए रोहतांग पास जा सकेंगे। बीते सोमवार को भी एक दिन के लिए रोहतांग पास को टूरिस्ट भेजे गए। मगर मंगलवार और बुधवार को फिर से पाबंदी लगाई गई। पूरी खबर पढ़ें…
हरियाणा: 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, 3 दिन सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ, दिन में चलेंगी ठंडी हवाएं

हरियाणा में आज से लगातार 3 दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इस दौरान हरियाणा के 4 जिलों में शीतलहर चल सकती है। इसमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और पंचकूला जिले शामिल हैं। पश्चिमी विक्षोभ से पहले हरियाणा में न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। पूरी खबर पढ़ें…

