Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यदिल्लीराजस्थान-MP के 38 शहरों में तापमान 10° से कम: यूपी में...

राजस्थान-MP के 38 शहरों में तापमान 10° से कम: यूपी में घना कोहरा, श्रीनगर में -1.8°C तापमान; दिल्ली दुनिया का तीसरा सबसे प्रदू​षित शहर


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Rajasthan UP MP Bihar CG Cold Wave Alert | Uttarakhand Himachal Snowfall

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में भीषण सर्दी पड़ रही है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में शीतलहर जैसे हालात है। दोनों राज्यों के 19-19 शहरों में मंगलवार को तापमान 10° सेल्सियस से कम रिकॉर्ड हुआ।

राजस्थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि नागौर में पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

यूपी के 19 जिलों में बुधवार को शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया रहा। ओस की बूंदें रिमझिम बारिश जैसी पड़ रही थीं। लखनऊ, गोंडा, संभल, चंदौसी में विजिबिलिटी शून्य रिकार्ड की गई। सड़कों पर 10 मीटर दूर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार रात घने कोहरे के साथ तापमान माइनस 1.8°C पहुंच गया।

दिल्ली में धुंध के कारण IGI एयरपोर्ट पर 10 फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं। दिल्ली मंगलवार को दुनिया का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर था। यहां AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 378 दर्ज किया गया। 425 AQI के साथ लाहौर पहले, सरायेवो (बोस्निया हर्जेगोविना) दूसरे नंबर पर रहा।

तस्वीर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की है। यहां पर डल झील से गुजरता व्यक्ति कांगड़ी के साथ नजर आया।

तस्वीर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की है। यहां पर डल झील से गुजरता व्यक्ति कांगड़ी के साथ नजर आया।

राजस्थान के हनुमानगढ़ में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी 10 मीटर रह गई।

राजस्थान के हनुमानगढ़ में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी 10 मीटर रह गई।

उत्तराखंड के नैनीताल में बुधवार सुबह घने कोहरे की चादर छा जाने से विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई।

उत्तराखंड के नैनीताल में बुधवार सुबह घने कोहरे की चादर छा जाने से विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई।

राज्यों में मौसम की स्थिति…

राजस्थान : 3 जिलों में घना कोरा, श्रीगंगानगर में सीजन का सबसे ठंडा दिन; सीकर के फतेहपुर में तापमान 4 डिग्री

राजस्थान में भीषण सर्दी के साथ कोहरे का असर जारी है। गंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। घने कोहरे के कारण सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हो रही है। मंगलवार को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, जैसलमेर में घना कोहरा रहा। गंगानगर में मंगलवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फतेहपुर में सबसे ठंडी रात रही, जहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

मध्य प्रदेश : राज्य में फिर शीतलहर का दौर, 5 जिलों में अलर्ट, भोपाल-ग्वालियर समेत 22 जिलों में घना कोहरा

भोपाल में 16 दिसंबर की कोहरे के साथ रात का तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया।

भोपाल में 16 दिसंबर की कोहरे के साथ रात का तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। भोपाल, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर-सीहोर में बुधवार को शीतलहर का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, ग्वालियर समेत 22 जिलों में घना कोहरा छाएगा। कोहरे की वजह से ट्रेनें-फ्लाइट भी डिले हो रही हैं। मंगलवार को छतरपुर के नौगांव में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 500 से 1 हजार मीटर के बीच रही। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा : शीतलहर चली, हल्की धुंध छाई:7 जिलों में यलो अलर्ट; नारनौल में दिन का पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा

हरियाणा के हिसार में हाईवे पर बुधवार सुबह कोहरा के कारण दिन में गाड़ियों की लाइटें जलानी पड़ीं।

हरियाणा के हिसार में हाईवे पर बुधवार सुबह कोहरा के कारण दिन में गाड़ियों की लाइटें जलानी पड़ीं।

हरियाणा के अधिकांश इलाकों में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। 7 जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, जींद और रोहतक शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों से आ रही सर्दी हवाओं से राज्य के तापमान में एक बार फिर गिरावट आ सकती है। राजस्थान से सटे इलाकों में धुंध का असर बढ़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार : 22 दिसंबर से शीतलहर का अलर्ट, पटना-गोपालगंज समेत 12 शहरों में घना कोहरा; समस्तीपुर में 9 डिग्री तापमान

बिहार के कई जिले बुधवार को भी कोहरे के चपेट में रहे। पटना, बेतिया, गोपालगंज, सीतामढ़ी समेत 12 जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। बांका में मंगलवार को कोहरे के कारण 2 बाइक में टक्कर हो गई, जिसमें एक की मौत हो गई। समस्तीपुर सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, 19 दिसंबर के बाद राज्य में सर्दी का असर बढ़ सकता है। 22 दिसंबर के बाद बिहार में शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड : निचले इलाकों में कोहरा, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर के लिए अलर्ट, पहाड़ों में पाला गिरा

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह घना कोहरा दिखा।

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह घना कोहरा दिखा।

उत्तराखंड के निचले इलाकों में बुधवार सुबह घना कोहरा दिखा। सबसे ज्यादा असर देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में रहा। पहाड़ों में भी पाला और हल्की धुंध दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य भर में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश या बर्फबारी के कोई संकेत नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़ : रायपुर-रायगढ़, सरगुजा में घना कोहरा, लाइटें जलाकर चली गाड़ियां, 2 दिन बाद कड़ाके की ठंड, 3° तक गिरेगा पारा

रायपुर के अमलेश्वर इलाके में सुबह घनी धुंध छाई रही। लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े।

रायपुर के अमलेश्वर इलाके में सुबह घनी धुंध छाई रही। लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े।

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का दौर जारी है। रायपुर के अमलेश्वर इलाके में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। लोगों को वाहन लाइट जलाकर चलाने पड़े। सरगुजा संभाग के कई इलाकों में धुंध के कारण विजिबिलिटी घटकर महज 20 मीटर तक रह गई। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन दिनों में राज्य का तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। इससे कई जिलों में शीतलहर चलने की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश : ओस की बूंदों से रिमझिम बारिश जैसे हालात, 19 जिलों में कोहरा; सड़कों पर कुछ देखना मुश्किल

यूपी में शीतलहर का कहर जारी है। बुधवार सपबह 19 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। ओस की बूंदें रिमझिम बारिश जैसी पड़ रही थीं। कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य रिकार्ड की गई। सड़कों पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इटावा 7.2°C न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडी जगह रही। अयोध्या, लखीमपुर खीरी, बुलंदशहर में पारा 8°C दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments