Saturday, April 11, 2026
Homeबॉलीवुडराजेश खन्ना की वो हीरोइन, देव आनंद को खूब लगाई डांट, सकपका...

राजेश खन्ना की वो हीरोइन, देव आनंद को खूब लगाई डांट, सकपका गए थे सुपरस्टार

Last Updated:

आज हम आपको उस एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने दौर के सुपरस्टार देव आनंद को डांट दिया था. देव आनंद भी एक बार को उनके बर्ताव से हैरान रह गए थे. एक्ट्रेस ने देव आनंद, राजेश खन्ना और धर्मेंद्र सहित कई बड़े सितारों के साथ काम किया था.

नई दिल्ली: एक्ट्रेस अपनी मनमोहक मुस्कान और जिंदादिली से दशकों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं. उनकी हंसी स्क्रीन पर गूंजती थी और उनकी गहरी आंखें, अपने-आप कहानियां बयां करती थीं. वे आज भी सिनेमा प्रेमियों के जेहन में बसी हैं.एक्ट्रेस की मां और दादी भी मशहूर अदाकारा थीं. अब उनकी बेटी भी हीरोइन हैं. हम तनुजा मुखर्जी की बात कर रहे हैं, जिन्हें दुनिया तनुजा के नाम से जानती है. एक्ट्रेस का देव आनंद के साथ एक किस्सा काफी मशहूर है, जिसके बारे में उन्होंने खुद बताया था. (फोटो साभार: IMDb)

Tanuja, Tanuja once scolded Dev Anand, tanuja movies, Dev Anand Tanuja, Tanuja Dev Anand, kajol mother, Tanuja birthday

23 सितंबर 1943 को मुंबई के एक मराठी ब्राह्मण परिवार में जन्मीं तनुजा ने साहसी किरदारों से बॉलीवुड को एक नया आयाम दिया. तनुजा का जन्म उस परिवार में हुआ जो भारतीय सिनेमा का पर्याय था. उनकी मां शोभना समर्थ और बड़ी बहन नूतन दोनों ही अपने समय की दिग्गज अभिनेत्रियां थीं. दादी रतन बाई और मौसी नलिनी जयवंत भी सिनेमा की दुनिया का बड़ा नाम थे. ऐसे में तनुजा का फिल्मों की ओर रुझान स्वाभाविक था, लेकिन उन्होंने अपने लिए एक अलग पहचान बनाई. बचपन से ही विद्रोही स्वभाव और स्वतंत्र सोच की मालकिन तनुजा ने अपनी राह खुद चुनी.(फोटो साभार: IMDb)

Tanuja, Tanuja once scolded Dev Anand, tanuja movies, Dev Anand Tanuja, Tanuja Dev Anand, kajol mother, Tanuja birthday

महज सात साल की उम्र में तनुजा ने 1950 में ‘हमारी बेटी’ में बाल कलाकार के रूप में कदम रखा. लेकिन असली शुरुआत 1960 में मां शोभना समर्थ के निर्देशन में बनी ‘छबीली’ से हुई. इसके बाद ‘ज्वेल थीफ’ में देव आनंद के साथ उनकी जोड़ी ने धूम मचाई. उनकी सहजता और स्क्रीन प्रजेंस ने उन्हें 60 और 70 के दशक की सबसे चहेती अभिनेत्रियों में शुमार किया. चाहे ‘दोस्त’ में राजेश खन्ना के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री हो या ‘पवित्र पापी’ (1970) में उनकी भावनात्मक गहराई, तनुजा ने हर किरदार को जीवंत कर दिया.

Tanuja, Tanuja once scolded Dev Anand, tanuja movies, Dev Anand Tanuja, Tanuja Dev Anand, kajol mother, Tanuja birthday

तनुजा की दोस्ती देवानंद के साथ बहुत गहरी थी. इतनी कि वह उनकी खुलकर आलोचना कर देती थीं. उनकी दोस्ती का एक किस्सा काफी मशहूर है, जो उनकी दोस्ती की गहराई और तनुजा के विद्रोही शख्सियत को दर्शाता है, जिसने एक सुपरस्टार को भी हंसने पर मजबूर कर दिया. इसके बारे में तनुजा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था.

Tanuja, Tanuja once scolded Dev Anand, tanuja movies, Dev Anand Tanuja, Tanuja Dev Anand, kajol mother, Tanuja birthday

यह किस्सा निर्देशक विजय आनंद की मशहूर फिल्म ‘गाइड’ की शूटिंग के दिनों का है. फिल्म के नायक देव आनंद उस समय अपनी बहन को लेकर बहुत परेशान थे, जिनकी तबीयत ठीक नहीं थी. उनकी चिंता इतनी गहरी थी कि वह शूटिंग के दौरान भी अक्सर खोए-खोए रहते थे. हर कोई उनकी परेशानी को समझता था, लेकिन कोई उनसे सीधे बात करने की हिम्मत नहीं करता था.

Tanuja, Tanuja once scolded Dev Anand, tanuja movies, Dev Anand Tanuja, Tanuja Dev Anand, kajol mother, Tanuja birthday

तनुजा ने उन्हें परेशान देखा. बिना किसी झिझक के वह उनके पास गईं. जहां बाकी लोग उनसे सम्मान से बात करते थे, वहीं तनुजा ने अपने दोस्त से बिलकुल अलग अंदाज में बात की. तनुजा ने देव आनंद से कहा, ‘आप सिर्फ अपनी बहन के बारे में क्यों सोचते हैं? अपनी जिंदगी जियो और खुश रहो.’ (फोटो साभार: IMDb)

Tanuja, Tanuja once scolded Dev Anand, tanuja movies, Dev Anand Tanuja, Tanuja Dev Anand, kajol mother, Tanuja birthday

देव आनंद, जो अपनी बहन को लेकर बहुत चिंतित थे, तनुजा के इस अंदाज से हैरान रह गए. वह एक पल के लिए चुप रहे और फिर उन्होंने तनुजा को गले लगा लिया. उन्होंने कहा, ‘तुम एक अद्भुत इंसान हो.’

Tanuja, Tanuja once scolded Dev Anand, tanuja movies, Dev Anand Tanuja, Tanuja Dev Anand, kajol mother, Tanuja birthday

तनुजा की डांट में उन्हें एक दोस्त का सच्चा प्यार और परवाह दिखाई दी. तनुजा ने इस किस्से को शेयर करते हुए बताया था कि देव आनंद उनके लिए एक ऐसे दोस्त थे जिनसे वह बिना सोचे समझे कोई भी बात कह सकती थीं. तनुजा का यह किस्सा उनकी सहजता और उनके बिंदास शख्सियत को दर्शाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

राजेश खन्ना की वो हीरोइन, देव आनंद को खूब लगाई डांट, सकपका गए थे सुपरस्टार

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments