Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यराजस्तानराज्य सरकार की विकास प्रदर्शनी शुरू: 2 वर्ष की उपलब्धियां और...

राज्य सरकार की विकास प्रदर्शनी शुरू: 2 वर्ष की उपलब्धियां और जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदर्शित, जिला विकास पुस्तिका का विमोचन – jhalawar News


राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर झालावाड़ में जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।

राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर झालावाड़ में जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। राजकीय पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ और भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्ध

.

कार्यक्रम में जिला विकास पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।

अधिकारियों ने प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की स्टॉल्स पर जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं, जनोपयोगी उपकरणों, उत्पादों, नवाचारों और उपलब्धियों का अवलोकन किया। इसमें दो वर्ष की उपलब्धियों, योजनाओं से संबंधित प्रकाशन और विकास कार्यों के मॉडल जैसी महत्वपूर्ण सामग्री शामिल थी।

उन्होंने राज्य स्तरीय प्रदर्शनी की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि आमजन को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाए। इसका उद्देश्य विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ना है।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार की गई जिला विकास पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। जिला कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों ने यह पुस्तिका जारी की। इसमें जिले में पिछले दो वर्षों के दौरान राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, नवाचारों और उपलब्धियों को संक्षिप्त रूप में संकलित किया गया है।

इस दौरान नगर परिषद सभापति प्रदीप सिंह राजावत, पंचायत समिति झालरापाटन की प्रधान भावना झाला, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रंजिता पांडे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी इसका अवलोकन किया। छात्रा दिया कुमारी ने बताया कि यह प्रदर्शनी युवाओं को राज्य सरकार और जिला प्रशासन के विकास कार्यों, नवाचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने में सहायक है। प्रदर्शनी में जिले में हुए विकास कार्यों को चित्रों के माध्यम से प्रभावी ढंग से दर्शाया गया है।

दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरण

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक रामनिवास यादव ने बताया कि इस अवसर पर विभाग के माध्यम से अतिथियों ने 30 पात्र दिव्यांगजनों को स्कूटी का वितरण किया गया। स्कूटी पाकर दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments