Monday, April 13, 2026
Homeबॉलीवुड'राज ठाकरे की पत्नी ने मुझे...' सोनाली बेंद्रे ने क्यों किया था...

‘राज ठाकरे की पत्नी ने मुझे…’ सोनाली बेंद्रे ने क्यों किया था माइकल जैक्सन का स्वागत? 29 साल बाद बताई वजह


Last Updated:

सोनाली बेंद्रे ने भले राज ठाकरे के साथ अपने रिश्ते को नकारा हो, लेकिन उनके बीच खास कनेक्शन रहा है. उन्हें साल 1996 में माइकल जैक्सन का मुंबई एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत करने का मौका मिला था, जिसके लिए राज ठाकरे की …और पढ़ें

सोनाली बेंद्रे तब बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थीं.

हाइलाइट्स

  • सोनाली बेंद्रे ने 1996 में माइकल जैक्सन का स्वागत किया था.
  • राज ठाकरे की पत्नी शर्मिला ने सोनाली से संपर्क किया था.
  • सोनाली ने शो के बेहतरीन टिकटों की शर्त पर स्वागत किया.

नई दिल्ली: सोनाली बेंद्रे एकमात्र बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिन्हें 1996 में माइकल जैक्सन के ‘वर्ल्ड टूर’ के दौरान भारत आने पर उनका स्वागत करने का मौका मिला था. एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने राजनेता राज ठाकरे के साथ मिलकर 1996 में माइकल जैक्सन का भव्य स्वागत किया था. सोनाली बेंद्रे ने नौ गज की साड़ी पहनकर मुंबई एयरपोर्ट पर जैक्सन का भारतीय रीति-रिवाज से तिलक लगाकर और आरती उतारकर स्वागत किया था.

अब सोनाली बेंद्रे ने लगभग 29 साल बाद उस ऐतिहासिक पल के पीछे की घटनाओं के बारे में खुलासा किया है. ‘सरफरोश’ एक्ट्रेस ने ANI के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि राज ठाकरे की पत्नी शर्मिला ठाकरे ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर माइकल जैक्सन के स्वागत समारोह के लिए संपर्क किया था.

जब राज ठाकरे की पत्नी ने सोनाली से किया संपर्क
सोनाली बेंद्रे ने कहा, ‘उन्होंने मुझसे कहा कि आपको आना है और यह करना है और किसी ने मुझसे संपर्क किया. मुझे लगता है कि वह शर्मिला थी, राज की पत्नी. शर्मिला की मां और मेरी मासी लंबे समय से दोस्त हैं और उन्होंने कहा, ‘तुम क्यों नहीं करती माइकल जैक्सन का स्वागत?’ एक्ट्रेस उस समय अपने करियर के पीक पर थीं, इसलिए उन्हें मनाना इतना आसान नहीं था. उन्होंने एयरपोर्ट पर जैक्सन का स्वागत करने के लिए हां कहा, लेकिन अपनी शर्त भी रखी.

‘खास शर्त’ पर किया माइकल जैक्सन का स्वागत
सोनाली ने आगे कहा, ‘मैंने कहा- ठीक है, लेकिन फिर मुझे शो के लिए बेहतरीन टिकटें चाहिए और मेरे दोस्तों के साथ सब कुछ. इसलिए मैंने यह किया, क्योंकि मुझे ये टिकटें मिल रही थीं जहां मैं अपने दोस्तों को ले जा सकती थी और शो देख सकती थी. मेरी बहन, बहन के दोस्त और सब. हमारे पास बेहतरीन सीटिंग थी. यही कारण था कि मैं इसे करने के लिए इतनी रोमांचित थी.’

सोनाली बेंद्रे कई हिट फिल्मों का रहीं हिस्सा
माइकल जैक्सन ने ‘HIStory वर्ल्ड टूर’ में कई देशों का दौरा किया और लाखों फैंस के सामने परफॉर्म किया. मुंबई में जैक्सन का कॉन्सर्ट टूर का खास एट्रैक्शन था. उस समय सोनाली बेंद्रे बॉलीवुड में सफल दौर का आनंद ले रही थीं. सोनाली ने 1996 में ‘दिलजले’, ‘सपूत’ और ‘रक्षक’ जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया. सोनाली बेंद्रे ने ‘आग’, ‘सरफरोश’, ‘कीमत’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘इंद्र’, ‘कल हो ना हो’ जैसी हिट फिल्में भी की हैं.

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

homeentertainment

‘राज ठाकरे की पत्नी ने मुझे…’ सोनाली ने क्यों किया था माइकल का स्वागत?



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments