पाली के मंडिया रोड स्थित आगम टेक्सटाइल पर मंगलवार रात को अचानक आग लग गई। जो देखते ही देखते तेज हो गई। आग टेक्सटाइल गोदाम में रखे कपड़ों में धानों में लगी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद सुबह चार बजे तक आग पर काबू पाया। इस दौरान पाली-सोजत की 7 दमकलों ने करीब 54 फेरे किए तब जाकर भीषण आग पर काबू पाया जा सका। प्रारंभिक जांच में आग अज्ञात कारण से लगना बताया है।
अग्निशमन अधिकारी रामलाल गहलोत ने बताया कि आग टेक्सटाइल फैक्ट्री के 220-221 के फोल्डिंग हॉल से लगी। जो देखते ही देखते पूरे फैक्ट्री में फैल गई। यहां सात से आठ हजार कपड़े के धान पडे़ थे। जो तेज आग में धूं-धूं कर जलने लगे। मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड की टीम आग पूछाने में जुट गई। नगर निगम, रीको के साथ सोजत सिटी से भी दमकलें बुलाई गई। जो रात साढ़े नौ बजे से सुबह चार बजे तक आग पर काबू पाने में जुटी रही। इस दोरान सभी दमकलों ने करीब 54 फेरे किए। आग बुझाने के लिए आस-पास के फैक्ट्रियों से भी पानी लिया गया। हर कोई आग बुझाने में हेल्प करता नजर आया।
जल्दी पकड़ते है कपड़े के धान आग
जानकारी के अनुसार कपड़े के धान आग जल्दी पकड़ते है। जिसका कारण यह है कि यह थान सिंथेटिक कपड़ा पेट्रोकेमिकल से बनता है। कुछ थान सूती कपड़े से बनते है। जब आग लगती है तो यह राख बनने के बजाय प्लास्टिक की तरह पिघलकर चिपकने लगता है। जिससे आग तेजी से फैलती है।
यह दमकलकर्मी जुटे रहे आग बुझाने में
अग्निशमन अधिकारी रामलाल गहलोत, कमलकिशोर, राहुल, पारस गहलोत, डिम्पल, अशोक, महेन्द्र, रमेश, आशीष, सुमेर चौधरी, अमृत आदिवाल अन्य दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे।
Source link

