Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशरात में सड़क पर खड़ी भैंस से टकराई बाइक: श्योपुर से...

रात में सड़क पर खड़ी भैंस से टकराई बाइक: श्योपुर से जैनी गांव लौट रहे दो युवक घायल, सवाईमाधोपुर रेफर – Sheopur News



हादसे में घायल दोनों युवकों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया है।

श्योपुर में मानपुर थाना क्षेत्र में बावड़ी और चौपना गांव के बीच मंगलवार रात बाइक पर सवार दो युवक सड़क पर खड़ी भैंस से टकरा गए। हादसा रात 9:30 बजे हुआ। टक्कर में दोनों युवक बाइक से उछलकर दूर जा गिरे।

.

राहगीरों ने तुरंत आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को सवाई माधोपुर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर्स की देखरेख में दोनों का इलाज चल रहा है। एक युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

श्योपुर से अपने गांव जा रहे थे दोनों युवक

राजेश मीणा पिता रामअवतार मीणा और रामजन्म पिता हरिशंकर दोनों जैनी गांव के निवासी हैं। दोनों श्योपुर से भोगिका तिराहे के रास्ते जैनी गांव लौट रहे थे। अंधेरे के कारण उन्हें सड़क पर खड़ी भैंस नजर नहीं आई। जिससे हादसा हो गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments