बैतूल में सोमवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक से जय स्तंभ तक विरोध मार्च निकाला और वहां धरना दिया। कांग्रेस नेताओं ने एफआईआर को लोकतंत्र और संविधान की आवाज दबाने की कार्रवाई बताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी की और एफआईआर वापस लेने की मांग की। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी। गांधी चौक से जय स्तंभ तक निकाला मार्च विरोध प्रदर्शन की शुरुआत गांधी चौक से हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जय स्तंभ तक पहुंचे। यहां विरोध मार्च धरने में बदल गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ भी अपना आक्रोश जताया। FIR वापस लेने और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव समीर खान ने कहा कि उत्तराखंड सरकार को राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर तुरंत वापस लेनी चाहिए। उन्होंने एफआईआर दर्ज करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। लोकतांत्रिक आवाज दबाने का लगाया आरोप जय स्तंभ पर धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव ब्रजभूषण पांडे ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसे मामलों से नहीं डरेगी और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा- विरोध जारी रहेगा अन्य कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करके जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने एफआईआर वापस लेने की मांग की और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष हर्षवर्धन धोटे, महासचिव मोनू बड़ोनिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा पन्द्रम, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव सरदार और जिला उपाध्यक्ष नब्बू खान सहित ब्लॉक कांग्रेस के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
Source link
राहुल गांधी के खिलाफ FIR, कांग्रेस का बैतूल में प्रदर्शन: गांधी चौक से जय स्तंभ तक निकाला विरोध मार्च, एफआईआर वापस लेने धरना दिया – Betul News
RELATED ARTICLES

