Monday, December 1, 2025
Homeराज्यदिल्लीराहुल ने जिसकी फोटो दिखाई वह ब्राजीलियन मॉडल सामने आई: कहा-...

राहुल ने जिसकी फोटो दिखाई वह ब्राजीलियन मॉडल सामने आई: कहा- क्या पागलपन है, मैं भारत नहीं गई; दावा- 10 बूथ पर इनके 22 वोट


  • Hindi News
  • National
  • Rahul Gandhi Brazilian Model Controversy LarissaMeta Title Rahul Gandhi Brazilian

नई दिल्ली28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रजेंटेशन दिखाते हुए दावा किया कि ब्राजीलियन मॉडल ने हरियाणा में 22 बार वोट डाला।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिस ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर दिखाई थी, उसका एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई अकाउंट से महिला का वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया गया कि उनका नाम लेरिसा है।

वीडियो में महिला पुर्तगाली भाषा में बात करते हुए कहती है- दोस्तों, मैं आपको एक जोक सुनाती हूं। यह बहुत ही भयानक है! भारत में वोट देने के लिए मेरी तस्वीर का इस्तेमाल हो रहा है। मुझे भारतीय बताकर आपस में लड़ रहे हैं। देखो, क्या पागलपन है! भारत की राजनीति से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

लेरिसा ने कहा- वह तस्वीर मेरे मॉडलिंग के शुरुआती दिनों की है, जब मैं 18-20 साल की थी। वह एक स्टॉक इमेज प्लेटफॉर्म से खरीदी गई और मेरी इजाजत के बिना इस्तेमाल की गई। मैं तो कभी भारत भी नहीं गई। अब मैं मॉडल नहीं हूं। वे लोगों को ठगने के लिए मुझे भारतीय बता रहे हैं। क्या पागलपन है! हम किस दुनिया में रह रहे हैं?

दावे के मुताबिक, लेरिसा ने वीडियो में बताया कि एक रिपोर्टर ने इंटरव्यू के लिए उनसे इंस्टाग्राम पर संपर्क भी किया था। दैनिक भास्कर लेरिसा के वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। भास्कर ने लेरिसा का सोशल मीडिया अकाउंट ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उनका प्रोफाइल नहीं मिला।

राहुल ने कहा था- ब्राजीलियन मॉडल ने हरियाणा में वोट डाला

राहुल ने चुनाव आयोग से पूछा कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजीलियन लड़की का क्या काम है।

राहुल ने चुनाव आयोग से पूछा कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजीलियन लड़की का क्या काम है।

राहुल ने कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि हरियाणा में 2024 विधानसभा चुनाव में 25 लाख वोट चोरी हुए। राहुल ने एक ब्राजीलियन मॉडल की फोटो दिखाई थी। राहुल ने सवाल किया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजीलियन लड़की का क्या काम है।

उन्होंने प्रजेंटेशन दिखाते हुए दावा किया कि ब्राजीलियन मॉडल ने हरियाणा चुनाव के दौरान 10 बूथ पर सीमा, स्वीटी और सरस्वती के नाम पर 22 बार वोट डाला। एक अन्य महिला ने एक असेंबली में 100 बार वोट किया। इस तरह 25 लाख वोटों की चोरी हुई।

राहुल गांधी ने ब्राजीलियन मॉडल का नाम नहीं बताया। हालांकि उसकी तस्वीर फोटोग्राफर मैथियस फेरेरो ने फ्री स्टॉक इमेज प्लेटफॉर्म Unsplash.com पर अपलोड की थी। राहुल ने यह तस्वीर वहीं से निकाली। मॉडल की तस्वीर पहली बार 2 मार्च, 2017 को पब्लिश की गई थी और इसे Unsplash लाइसेंस के तहत 5.9 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है और 4 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड की जा चुकी है।

राहुल ने कहा- अब बिहार में ऑपरेशन सरकार चोरी जारी राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हरियाणा की तरह बिहार में भी ऑपरेशन सरकार चोरी चलाया जा रहा है। राहुल ने बिहार के 5 वोटरों को मंच पर बुलाया। सभी ने कहा कि उनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं।

कांग्रेस सांसद ने बताया कि हरियाणा में 3.5 लाख वोटर्स का नाम लिस्ट से काट दिया गया था। बिहार में भी यही दोहराया जा रहा है। चुनाव से ठीक पहले वोटर लिस्ट दी जाती है, ताकि लोकतंत्र को मारा जा सके।

राहुल ने वोट चोरी के दावे पर 1 घंटा 20 मिनट लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

राहुल ने वोट चोरी के दावे पर 1 घंटा 20 मिनट लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

——————————–

राहुल गांधी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

राहुल के आरोपों पर भाजपा का जवाब, उनके दावे झूठे: छिपकर थाईलैंड-कंबोडिया जाते हैं; कहते हैं एटम बम फटेगा, बम फटता क्यों नहीं

राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार किया। रिजिजू ने कहा- राहुल ने जो प्रेजेंटेशन दिया, वह फर्जी था। राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ विदेशी महिलाओं के नाम का जिक्र किया। वे संसद सत्र चलते समय विदेश चले जाते हैं। छिपकर थाईलैंड-कंबोडिया जाते हैं। उन्हें विदेशों से जो प्रेरणा मिलती है, उसके आधार पर वे लोगों का समय बर्बाद करते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments