Saturday, April 11, 2026
Homeबॉलीवुडरियल स्टोरी पर बनी वो फिल्म, 52 हफ्तों तक नहीं उतरी, सिनेमाघरों...

रियल स्टोरी पर बनी वो फिल्म, 52 हफ्तों तक नहीं उतरी, सिनेमाघरों में रोए दर्शक, ब्लॉकबस्टर निकली मूवी


Last Updated:

Bollywood Blockbuster Movie : हाल ही में आई ‘सैयारा’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. युवाओं में इस फिल्म को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिला. 90 के दशक में भी ऐसी ही एक ब्लॉकबस्टर फिल्म आई थी. दिलचस…और पढ़ें

डायरेक्टर ने अपनी ही लाइफ पर बनाई फिल्म,  52 हफ्तों तक नहीं उतरी सिनेमाघरों से 1990 में आई म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म आशिकी ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी…
मुंबई. बॉलीवुड में 1988 के बाद से ही बदलाव की बयार बहने लगी थी. एक्शन फिल्मों से दर्शक दूर भागने लगे थे. इसी बीच 1990 में एक ऐसी म्यूजिकल फिल्मों आई जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की. इस फिल्म के लिए प्रति दर्शकों की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह मूवी 52 हफ्तों तक सिनेमाघरों से उतरी नहीं थी. बात हो रही है महेश भट्ट के निर्देशन में बनी ‘आशिकी’ फिल्म की. नदीम-श्रवण के संगीत-समीर के गीतों से सजी इस फिल्म को म्यूजिक किंग गुलशन कुमार और मुकेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया था. सिंगर कुमार सानू, एक्टर राहुल रॉय और एक्ट्रेस अनु अग्रवाल रातोंरात स्टार बन गए थे.

फिल्मकार महेश भट्ट ने फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर किए थे. उन्होंने बताया था कि फिल्म की कहानी उनकी पहली पत्नी किरण भट्ट संग उनकी लव स्टोरी से बहुत हद तक प्रेरित है. उन्होंने रेडियो नशा को दिए एक इंटरव्यू में बताया था, ‘मैं एक फिल्म की शूटिंग में बिजी था. तभी मैंने देखा कि एक शख्स दूर से मुझे हाथ जोड़कर नमस्कार कर रहा है. मासूम सा चेहरा था. मुझे बताया गया कि ये गुलशन कुमार हैं और टी-सीरीज कंपनी के मालिक हैं. कंपनी दिल्ली की थी तो मैं समझ नहीं पाया. मुंबई में उन दिनों HMV का जलवा था. वो मुंबई में पैर जमा रहे थे. मैं उनके पास गया. उन्होंने बहुत इज्जत से मेरे सामने हाथ जोड़े. उन्होंने मुझसे कहा कि आप ही मुकेश भट्ट हैं न? मैंने हां में सिर हिलाया.’

सिर्फ 4 लाइन के आइडिया पर बनी 3 फिल्में, तीनों निकली ब्लॉकबस्टर, एक ने तो वर्ल्ड रिकॉर्ड ही बना दिया

महेश भट्ट ने किस्सा सुनाते हुए आगे बताया, ‘गुलशन कुमार ने तपाक से कहा कि मुझे भगवान शंकर स्वप्न में आए थे. मैं शिवजी का भक्त हूं. शिवजी ने कहा कि आप महेश भट्ट के पास जाइये और उससे कहिए कि आपके लिए फिल्म बनाए. गाने हमारे पास बैंक में हैं. जो आपको रिकॉर्ड करना है, रिकॉर्ड कर लीजिए. हम फिल्म बना लेते हैं. म्यूजिक हमारा रहेगा. फिल्म में पार्टनरशिप कर लेते हैं. मेरे भाई मुकेश के हालात नाजुक थे. हमने फिर आशिकी फिल्म को बनाने का फैसला लिया.’

28 साल पहले आया वो गाना, छा गया दिलों पर, गाया था 9वीं फेल सिंगर ने, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

महेश भट्ट ने आगे बताया, ‘नदीम-श्रवण और समीर ऐसे फॉर्म में थे कि जब मैं उनसे मिलने जाता था तो मुझे रूम मे लॉक कर देते थे. कम से कम 100 गाने सुनाया करते थे. गुलशन कुमार ने मुझसे एक और बात कही थी कि मैं गाने हिंदुस्तान के घर-घर में पहुंचाऊंगा. ये मेरा आपसे वादा है. फिल्म के रिलीज से पहले उन्होंने दूरदर्शन पर गाने दिखाकर माहौल बनाया. एक समय तो ऐसा लगा कि फिल्म नहीं चलेगी क्योंकि गाने सब कोई सुन चुका था लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो इतिहास बन गया. फिल्म की मार्केटिंग और सादगी ने लोगों को आकर्षित किया. लोगो का डिजाइन आज भी लोगों को याद है.’

तन्हा जिंदगी जी रहा था डायरेक्टर, एक्ट्रेस के घर पहुंचा बेटा, झिझकते हुए मांगा हाथ, और फिर…

आशिकी फिल्म को रॉबिन भट्ट ने फिल्मराइटर आकाश खुराना की मदद के लिखा था. फिल्म में राहुल रॉय की आवाज की डबिंग एक्टर आदित्य पंचोली ने की थी. राहुल रॉय की मां इंदिरा रॉय महेश भट्ट परिचित थे. सिंगर कुमार सानू ने फिल्म में एक छोटी सी भूमिका निभाई थी. टी सीरीज कंपनी ने आशिकी के ऑडियो कैसेट करोड़ों की संख्या में बेचे थे. शुरुआत में फिल्म का म्यूजिक एल्बम ‘चाहत’ के नाम से बनाया गया था.

authorimg

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

डायरेक्टर ने अपनी ही लाइफ पर बनाई फिल्म, 52 हफ्तों तक नहीं उतरी सिनेमाघरों से



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments