रीवा शहर में इन दिनों पत्थरबाज गैंग एक्टिव है, जो रात होते ही अलग अलग इलाकों में दहशत फैला रही है। बताया गया कि रीवा शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में नकाबपोश तीन बदमाशों ने शनिवार देर रात एक घर में जमकर पत्थर बाजी की
.
वहीं बदमाशों की वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस बार बदमाशों ने एक गुप्ता परिवार के घर को निशाना बनाया है। घटना का वीडियो रविवार शाम निकलकर सामने आया है।
तोड़फोड़ की घटना से घर में लगा कांच टूट गया। वहीं घर के लोग घायल भी हो गए। पीड़ित व्यापारी राजेश गुप्ता ने बताया कि यह घटना रात की 1:30 बजे की है। कुछ अज्ञात बदमाश आए और मेरे घर में अचानक पत्थरबाजी करने लगे। जब मैं बाहर जाकर देखा तो बदमाश पत्थरबाजी करने के बाद भाग गए।
घटना की जानकारी विश्वविद्यालय पुलिस से की गई है। वहीं पुलिस इस मामले में की जांच कर रही है।

