बक्सर के कोरानसराय निवासी एक रेलकर्मी की पत्नी की असम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से हत्या आरोपित पति राहुल कुमार सिंह फरार है। घटना दो दिन पहले की है, जब वह सरकारी क्वार्टर में
.
शनिवार को आरोपित को खोजते मृतका के मायके वाले उसका शव लेकर आरोपी पति के पैतृक गांव कोरानसराय आए थे। यहां आरोपित पति यहां नहीं मिला, सिर्फ उसकी विधवा मां ही घर पर अकेली थी। मायके वालों ने मां के साथ जमकर बवाल भी मचाया। इस दौरान स्थानीय लोगों के समझाने बुझाने के बाद वे शांत हुए। फिर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए लेकर अपने गांव चले गए।
हत्या के बाद घटनास्थल पर उनका 5 वर्षीय बेटा और 3 साल की बेटी अकेले बिलखते मिले।
बच्चों को छोड़ भागा आरोपी, पड़ोसियों ने दो दिन तक संभाला
घटना के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वहीं, मासूम बच्चों की देखभाल भी स्थानीय लोगों ने ही की। दो दिन बाद मृतका के मायके वाले पहुंचे। बच्चों को लेकर शव के साथ बक्सर के कोरानसराय गांव पहुंचे। आरोपी यहीं का रहने वाला है।
बक्सर पहुंचे परिजन, गांव में बवाल
कोरानसराय में आरोपी राहुल कुमार सिंह के घर पर केवल उसकी विधवा मां मिलीं। गुस्साए परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन स्थानीय लोगों के समझाने पर वे शव को अंतिम संस्कार के लिए गाजीपुर के भदौरा गांव ले गए।
10 साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, राहुल की शादी 10 साल पहले उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के भदौरा गांव निवासी अंजली कुमारी से हुई थी। दोनों के दो छोटे बच्चे हैं। ग्रामीणों और मृतका के परिजनों का कहना है कि पति-पत्नी में लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो इस खौफनाक अंजाम तक पहुंच गया।
कोरानसराय थाने की पुष्टि, आरोपी अब तक फरार
कोरानसराय थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि परिजनों के शव लेकर गांव आने की जानकारी पर पुलिस भेजी गई थी, लेकिन वे पहले ही जा चुके थे। घटना के बाद से आरोपी राहुल कुमार सिंह फरार है, और उसकी तलाश की जा रही है।