Monday, April 13, 2026
Homeराज्यराजस्तानरेलवे अलर्ट: जोधपुर-बीकानेर रूट पर दोहरीकरण, कई ट्रेनें प्रभावित होंगी: जोधपुर-दिल्ली...

रेलवे अलर्ट: जोधपुर-बीकानेर रूट पर दोहरीकरण, कई ट्रेनें प्रभावित होंगी: जोधपुर-दिल्ली और प्रयागराज की ट्रेनें जनवरी में बदले मार्ग से चलेंगी, हिसार रूट पर भी असर – Jodhpur News


रेलवे ने जोधपुर और बीकानेर मंडल पर चल रहे दोहरीकरण और पुल निर्माण कार्यों के चलते रेल यातायात में बड़ा बदलाव किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार, बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसका सीधा असर जनव

.

(फोटो सोर्स- AI जनरेटेड)

जनवरी में परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि जनवरी माह में दोहरीकरण कार्य के चलते जोधपुर मंडल की कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित रूट के बजाय मेड़ता बाईपास, डेगाना, कुचामन सिटी और फुलेरा होकर संचालित की जाएंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवर्तित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:

प्रयागराज और लालगढ़ रूट की ट्रेनें

ट्रेन 20404 (लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस): 22 व 24 जनवरी 2026 (2 ट्रिप)।

  • रूट: बीकानेर-मेड़ता बाईपास-फुलेरा-जयपुर।
  • ठहराव: मेड़ता बाईपास, डेगाना, कुचामन सिटी और फुलेरा।

ट्रेन 20403 (प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस): 21 व 23 जनवरी 2026 (2 ट्रिप)।

  • रूट: जयपुर-फुलेरा-मेड़ता बाईपास-बीकानेर।
  • ठहराव: फुलेरा, कुचामन सिटी, डेगाना और मेड़ता बाईपास।

ट्रेन 12404 (लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस): 21 व 23 जनवरी 2026।

  • रूट: बीकानेर-मेड़ता बाईपास-फुलेरा-जयपुर।
  • ठहराव: मेड़ता बाईपास, डेगाना, कुचामन सिटी और फुलेरा।

ट्रेन 12403 (प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस): 20 व 22 जनवरी 2026 (2 ट्रिप)।

  • रूट: जयपुर-फुलेरा-मेड़ता बाईपास-बीकानेर।
  • ठहराव: फुलेरा, कुचामन सिटी, डेगाना और मेड़ता बाईपास।
(फोटो सोर्स- AI जनरेटेड)

(फोटो सोर्स- AI जनरेटेड)

दिल्ली सराय रोहिल्ला रूट की ट्रेनें

ट्रेन 22421 (दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर): 21 से 24 जनवरी 2026 तक (4 ट्रिप)।

  • रूट: रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना।
  • ठहराव: नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा और कुचामन सिटी।

ट्रेन 22422 (जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला): 24 जनवरी 2026 (1 ट्रिप)।

  • रूट: डेगाना-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी।
  • ठहराव: कुचामन सिटी, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना और नारनौल।

हिसार-चूरू के बीच आंशिक रद्दीकरण

डीआरएम त्रिपाठी ने बताया कि हिसार-सादुलपुर रेलखंड पर हिसार-चडोद स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या 15 ए पर आरयूबी निर्माण किया जा रहा है। इस कारण 23 और 24 दिसंबर को यातायात प्रभावित रहेगा।

  • गाड़ी संख्या 14891 (जोधपुर-हिसार): 23 दिसंबर 2025 को जोधपुर से रवाना होकर यह ट्रेन केवल चूरू तक जाएगी। चूरू से हिसार के बीच यह रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 14892 (हिसार-जोधपुर): 24 दिसंबर 2025 को यह ट्रेन हिसार के बजाय चूरू स्टेशन से जोधपुर के लिए रवाना होगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments