Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यराजस्तानरेलवे-बोर्ड ने ZRUCC में महेश जोशी को सदस्य मनोनीत किया: जोशी...

रेलवे-बोर्ड ने ZRUCC में महेश जोशी को सदस्य मनोनीत किया: जोशी ने कहा-यह मेरे जीवन का गौरवपूर्ण क्षण, रेल यात्रियों के समाधान के लिए करूंगा काम – Jaipur News



भारतीय रेल यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड ने ज़ोनल रेलवे यूज़र्स कंसल्टेटिव कमेटी (ZRUCC) का पुनर्गठन किया है। इस कड़ी में राजस्थान के पाली ज़िले के सुमेरपुर तहसील निवासी महेश जोशी को समिति का सदस्य म

.

जोशी को नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के अंतर्गत विशेष रुचि श्रेणी में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति यात्रियों की सुविधाओं में सुधार, ट्रेनों की संख्या में वृद्धि, स्टेशन आधुनिकीकरण और अन्य रेल सेवाओं को जन-अपेक्षाओं के अनुसार विकसित करने के उद्देश्य से की गई है।

सदस्य मनोनीत किए जाने पर महेश जोशी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा ‘यह मेरे जीवन का अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। यह सम्मान मेरे क्षेत्र की जनता का सम्मान है। मैं रेलवे सेवाओं से जुड़ी हर समस्या को प्राथमिकता के साथ रेलवे बोर्ड तक पहुंचाऊंगा और समाधान तक पहुंचाने का संकल्प लेकर काम करूंगा।’

उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के प्रति भी धन्यवाद व्यक्त किया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments