Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यदिल्लीरेवाड़ी में अवैध पटाखों का भंडार पकड़ा: 15 पेटी जब्त, दिवाली...

रेवाड़ी में अवैध पटाखों का भंडार पकड़ा: 15 पेटी जब्त, दिवाली से पहले स्टॉक कर दिल्ली में बेचने की प्लानिंग – Bawal News



रेवाड़ी एसपी IPS हेमेंद्र कुमार मीणा ने जानकारी दी।

रेवाड़ी पुलिस ने आज यानी शुक्रवार को अवैध पटाखों का बड़ा भंडार पकड़ा है। पुलिस ने मौके से योगेश और अंकित नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास पटाखों के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने बॉस सिताब रॉय मोहल्ले में रेड की।

.

भाड़ावास गेट पुलिस चौकी की टीम ने इस कार्रवाई में 15 से ज्यादा कार्टून (पेटी) पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि पटाखों की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। जानकारी के अनुसार अवैध पटाखा कारोबारी दीपावली से 3-4 महीने पहले ही स्टॉक शुरू कर देते हैं।

ऐसा वे त्योहार के दौरान होने वाली सख्त जांच से बचने के लिए करते हैं। मोटे मुनाफे के लालच में कई लोग इस अवैध धंधे से जुड़े हुए हैं। दिल्ली एनसीआर और रेवाड़ी में प्रदूषण को देखते हुए पटाखों की बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध है। केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति है, वो भी लाइसेंस के साथ।

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने चेतावनी दी है कि जिले में अवैध पटाखों का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments