रोटरी क्लब बुलंदशहर फ्रेंड्स ने देवीपुरा प्रथम स्थित चमेली देवी कन्या विद्यालय की तीन गरीब छात्राओं को गोद लिया है। क्लब ने ‘मिशन शक्ति अभियान’ के तहत उनकी एक साल की 21 हजार रुपये की फीस विद्यालय में जमा कराई। कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने विद्यालय की प्राचार्या रेखा गुप्ता को यह 21 हजार रुपये की नकद धनराशि प्रदान की। यह राशि छात्राओं की शिक्षा में सहयोग के लिए दी गई है। इस अवसर पर बाल दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता के तीन विजेता बच्चों को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन मातृछाया हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. आशीष शर्मा ने कराया था। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सचिव अनिल कुमार, डॉ. आशीष शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, सूर्य भूषण मित्तल, विद्यालय के ट्रस्टी प्रबंधक अनिल माहेश्वरी और कोषाध्यक्ष सुशील कंसल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
Source link
रोटरी क्लब ने तीन छात्राओं को गोद लिया: एक साल की फीस जमा कराई, ड्राइंग प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित – Bulandshahar News
RELATED ARTICLES

