Monday, July 7, 2025
Homeराज्यउत्तरप्रदेशलखनऊ अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगी विवादित होर्डिंग: अमित त्रिपाठी...

लखनऊ अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगी विवादित होर्डिंग: अमित त्रिपाठी ने लगवाई होर्डिंग, बोले- जो कुकर्म किया है उसे याद दिलाया – Lucknow News


लखनऊ में हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ होर्डिंग लगवाई गई। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महामंत्री अमित त्रिपाठी के द्वारा विवादित होर्डिंग लगवाई गई । होर्डिंग में अखिलेश यादव

.

हजरतगंज में लगी विवादित होर्डिंग

होर्डिंग पर लिखा ‘दलितों से लाभ लेने वाले , ब्राह्मणों के नाम पर वोट लेने वाले , पिछड़ों को सिर्फ वोट बैंक समझने वाले गुंडे और बदमाशों की फौज के लीडर माफियाओं को हर सुखदुःख में साथ देने वाले उत्तर प्रदेश को आपराधिक प्रदेश में बदलने वाले नेता श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं’। उसके नीचे लिखा ‘प्रभु श्री राम से कामना है कि प्रदेश की रक्षा और महिलाओं की सुरक्षा के लिए आपकी कभी सत्ता वापसी ना कराएं’।

अमित त्रिपाठी ने कहा 2012 से 2017 तक कारनामे याद दिलाया। प्रभु से कामना है इनकी कभी वापसी न हो

अमित त्रिपाठी ने कहा 2012 से 2017 तक कारनामे याद दिलाया। प्रभु से कामना है इनकी कभी वापसी न हो

2012 से 17 के कारनामों को उजागर किया

अमित त्रिपाठी ने कहा कि जिस प्रकार अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में घटनाओं को अंजाम दिलवाया है उसी को होर्डिंग में दर्शाया है। 2012 से 2017 के कार्यकाल को इसमें उल्लेख किया है। आज हम पूर्व मुख्यमंत्री को बधाई दे रहे हैं और उसके साथ उनके कारनामों को भी याद दिला रहे हैं। हम आम जनता को यह बताना चाहते हैं कि उन्होंने क्या किया है।

यूपी की जनता को जागरूक कर रहे हैं

अमित त्रिपाठी ने कहा कि जो कुकर्म किए गए हैं वह हम दर्शा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में दलितों के साथ अत्याचार किया गया। ब्राह्मणों के साथ भेदभाव हुआ वही बता रहे हैं। होर्डिंग में हमने कुछ भी गलत नहीं लिखा है हम अपनी बात पर कायम है। जो किया है उसे बता रहे हैं और उत्तर प्रदेश की जनता भी सब जानती है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments