लखनऊ4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लखनऊ के नेशनल पीजी कॉलेज में सत्र 2025-26 की प्रवेश परीक्षाएं शुक्रवार को संपन्न हुईं। सुबह 11 बजे से बीकॉम की परीक्षा हुई। इसमें 2095 पंजीकृत छात्रों में से 1861 शामिल हुए। दोपहर 2 बजे से बीएससी बायो ग्रुप की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 513 पंजीकृत छात्रों में से 409 ने हिस्सा लिया।
कॉलेज प्रशासन ने बताया कि बीएससी बायो ग्रुप का रिजल्ट 14 जुलाई और बीकॉम का 15 जुलाई को जारी होगा। परिणाम कॉलेज की वेबसाइट www.npgc.in और नोटिस बोर्ड पर देखा जा सकेगा। छात्रों को एसएमएस से भी रिजल्ट भेजा जाएगा।
बीएससी बायो ग्रुप की काउंसलिंग 18 जुलाई से शुरू होगी। बीकॉम की काउंसलिंग 21 जुलाई से होगी। काउंसलिंग में छात्रों को 10वीं और 12वीं की अंकतालिकाएं लानी होंगी। 12वीं की अंकतालिका नेट से प्राप्त की गई भी मान्य होगी। सभी दस्तावेजों की स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति अनिवार्य है।
