Monday, June 1, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशलखनऊ में निवेश के नाम पर 13.29 लाख की ठगी: फेसबुक...

लखनऊ में निवेश के नाम पर 13.29 लाख की ठगी: फेसबुक पर एड देखकर शुरू की ट्रेडिंग, FIR – Lucknow News



पुलिस साइबर ठगों का मोबाइल और खाता नंबर के आधार पर पता लगाने की कोशिश कर रही है।

लखनऊ में साइबर ठगों ने निवेश से जुड़े एड को फेसबुक पर पोस्ट कर एक युवक को अपने जाल में फंसाया। युवक ने फेसबुक पर जालसाजों के शेयर ट्रेडिंग में निवेश के एड के झांसे में आकर पर 13.29 लाख रुपए गंवा दिए। साइबर थाना पुलिस पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज क

.

वाट्सएप ग्रुप में जोड़कर की ठगी आशियाना के स्कंद अपार्टमेंट निवासी जितेंद्र मिगलानी ने बताया कि 17 मार्च को फेसबुक पर एक शेयर ट्रेडिंग का एड देखा। जिसमें कुछ ही समय में भारी मुनाफा कमाने की बात कही गई थी। विज्ञापन देखकर लिंक पर क्लिक किया। जिसके बाद उन्हें पिम्को नाम के एक ग्रुप में जोड़ लिया गया। ग्रुप के माध्यम से 30 अप्रैल को एक एपीके फाइल भेजी गई। जिसको डाउनलोड करने के लिए कहा गया। इसके बाद छह नंबर से फोन करके उनको निवेश करने के लिए मोटीवेट किया गया।

सात बार में तीन खातों में भेजे रुपए जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि मई से जून के बीच जालसाजों ने सात बार में तीन खातों में 13.29 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। साइबर ठगों ने कहा कि पैसा निवेश पर उन्हें 30 लाख रुपए का मुनाफा हुआ है। रुपए निकालने की बात कहने पर और पैसों की डिमांड की। साइबर थाना इंस्पेक्टर बृजेश यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ठगों के खातों को फ्रीज कराने के लिए विधिक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments