Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशलखनऊ में नृत्य फ्रोलिक एकेडमी का 'कलायात्रा 3.0': राय उमानाथ बली...

लखनऊ में नृत्य फ्रोलिक एकेडमी का ‘कलायात्रा 3.0’: राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन – Lucknow News




लखनऊ के कैसरबाग स्थित राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में शनिवार को नृत्य फ्रोलिक डांस एकेडमी द्वारा वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘कलायात्रा 3.0’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय, लोक और फ्यूजन नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव थीं, जबकि विशिष्ट अतिथियों में डॉ. एस.पी. मिश्रा, भरत सिंह बिष्ट, आकांक्षा आनंद, लवीना जैन और लवली घिल्डियाल शामिल रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को जोड़ने में सहायक मुख्य अतिथि डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय कला और संस्कृति से जोड़ने में सहायक होते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और पल्लवी प्रजापति के प्रयासों की प्रशंसा की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत कृष्ण वंदना से हुई, जिसमें प्रिशा गुप्ता, कृषा, समीशा, साक्षी भट्ट, पार्थवी गुप्ता और अरिन्या ने प्रदर्शन किया। इसके बाद ‘माखन चोरी’ में नन्हे कलाकारों की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। ‘नवदुर्गा’ में कलाकारों ने देवी के नौ स्वरूपों को मंचित किया, जबकि शिव वंदना ने सभागार में भक्तिपूर्ण माहौल बना दिया। एकल नृत्य ‘कान्हा रे’ ने दर्शकों को प्रभावित किया ‘तराना’ में आहाना और ईशानवी की लयबद्ध प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा। अनंता सिंह के एकल नृत्य ‘कान्हा रे’ ने दर्शकों को प्रभावित किया। ‘इठलाती’, ‘यूंगा यूंगा’, ‘गरज गरज’, ‘निर्मोहिया’ और ‘पायलिया’ जैसी अन्य प्रस्तुतियों में कलाकारों ने ऊर्जा, भाव और तालमेल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन ग्रैंड फिनाले के साथ हुआ, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने सामूहिक प्रस्तुति देकर दर्शकों में उत्साह भर दिया। अंत में प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पल्लवी प्रजापति ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “कलायात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आत्म-अभिव्यक्ति की सतत यात्रा है।”



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments