Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशलखनऊ में मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पिटाई: गैराज...

लखनऊ में मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पिटाई: गैराज में बंधक बनाकर तार व बेल्ट से पीटा, पुलिस ने बचाया – Lucknow News



लखनऊ गोमतीनगर विस्तार में मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर चाय विक्रेता को बंधन बनाकर बुरी तरह पीटा। क्रेटा कार से अज्ञात युवकों ने बहाने से चाय विक्रेता को गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद एक गैराज में ले जाकर बेल्ट व तार से बुरी तरह पीट दिया। पुलिस मुकदमा दर

.

त्रिलोक मंदा बलिया निवासी अनिल कुमार वर्मा साथी रामेश्वर मौर्य के साथ मिलकर हेल्थ सिटी विस्तार हॉस्पिटल के सामने चाय की दुकान चलाते हैं। गुरुवार को उनकी दुकान पर कुछ लोग चाय पीने आए। इस दौरान उन मोबाइल किसी अज्ञात व्यक्ति ने गायब कर दिया। उन लोगों ने दुकानदार पर चोरी का आरोप लगाते हुए चेकिंग की लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद चले गए।

रात करीब 8.30 बजे क्रेटा कार UP32QK1555 से एक व्यक्ति आया। उसने फिर से मोबाइल मांगा। मना करने पर अपने साथ चलकर बयान दर्ज करवाने के लिए कहा। उसकी बातों में आकर अनिल गाड़ी में बैठकर साथ चला गया। अज्ञात व्यक्ति उसको एक गैराज में लेकर पहुंचा। जहां दो अन्य लोग आए और मोबाइल के बारे में पूछते हुए गैराज में बंधक बनाकर बुरी तरह तार व बेल्ट से पीटने लगे।

जिसकी वजह से उसके शरीर पर गंभीर चोट आई। किसी तरह उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चाय विक्रेता को छुड़ाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments