नई दिल्ली5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश में 9 दिनों से बारिश नहीं हुई, लेकिन बांधों से छोड़े गए पानी के कारण 11 जिलों में 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं। लखनऊ के 40 हजार घरों में गोमती नदी का पानी घुस गया। 10 हजार लोग सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं। गलियों में नाव चल रही हैं। गोमती रिवर फ्रंट को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।
बिहार में 6 जिलों के करीब 466 गांवों में बाढ़ हैं। करीब 8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 92,730 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। सारण में सबसे ज्यादा 3.55 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और 44 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद दिन में गर्मी और रात में ठंड बढ़ गई है। पिछले 3 दिनों में रात का तापमान 4°C तक गिरा है। अमरकंटक में तापमान 16°C और इंदौर में 18°C पहुंच गया। मौसम विभाग ने 7 से 9 अक्टूबर के बीच 14 शहरों में बारिश का अनुमान जताया है।
राजस्थान में भी मानसून की विदाई के बाद गर्मी बढ़ गई है। रविवार को पिलानी में तापमान 41°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में दिन के समय तेज गर्मी रही।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

लखनऊ में अचानक आई बाढ़ से 40 हजार से ज्यादा घरों में पानी घुसा।

लखनऊ में घरों में पानी भरने से करीब 10 हजार लोग पलायन कर चुके हैं।

बिहार के बेतिया में बाढ़ के पानी के बहाव के चलते मुख्य सड़क टूट गई।

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रविवार रात तेज बारिश हुई।


राज्यों से मौसम की खबरें…
राजस्थान: जैसलमेर, चूरू में पारा सामान्य से 3°C ज्यादा, गर्मी बरकरार

राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद से गर्मी बढ़ गई है। रविवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पिलानी (झुंझुनूं) में 41 डिग्री सेल्सियस रहा। जैसलमेर, चूरू, श्रीगंगानगर, बीकानेर, बाड़मेर में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री तक ऊपर दर्ज हुआ। इन पश्चिमी जिलों में दिन में तेज गर्मी रही। पूरी खबर पढ़ें…
मध्य प्रदेश: अमरकंटक में तापमान 16° और इंदौर में 18° तक पहुंचा

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद दिन में गर्मी और रात में ठंडक बढ़ गई है। पिछली 3 रातों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। यह अनूपपुर के अमरकंटक में 16° और इंदौर में 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें…
बिहार: 8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, 27 मौतें
बिहार में 6 जिलों के करीब 466 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ से करीब 8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। करीब 92,730 बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राज्य में बाढ़ से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में अबतक 27 लोगों की मौत हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में घर-दुकान जलमग्न, सड़कों पर नाव चल रही

यूपी में बारिश तो बंद है लेकिन बाढ़ से हालात बिगड़े हैं। बांधों से छोड़े गए पानी से नदियां उफान पर हैं। 11 जिलों में 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी का कटान तेज हो गया है। पूरी खबर पढ़ें…
उत्तराखंड: हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार; 6-7 अक्टूबर को चलेंगी तेज हवाएं

उत्तराखंड में आज से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
पंजाब: 3 दिन बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 6 से 9 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। आंधी-तूफान और बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है। पूरी खबर पढ़ें…


