Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशलखनऊ विधान भवन के सामने सपा-कांग्रेस का झंडा जलाया: मुलायम सिंह...

लखनऊ विधान भवन के सामने सपा-कांग्रेस का झंडा जलाया: मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव ने जलाया झंडा , महिला आरक्षण बिल पास न होने पर जताई नाराजगी – Lucknow News




लखनऊ में आधी रात को विधान भवन के सामने विरोध प्रदर्शन। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का झंडा जलाया गया। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने झंडा जलाकर नाराजगी जताई। महिला आरक्षण से जुड़ा बिल पास नहीं होने से नाराज होकर सपा और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोनों पार्टियों का झंडा जलाया गया। अपर्णा यादव ने कहा कि सुबह हम लोग जश्न मनाने वाले थे मगर आज की रात काली साबित हुई। दुर्योधन और दुशासन जैसे लोगों का झंडा जल रहे हैं। बिल पास न होने से अपर्णा यादव बेहद नाराज नजर आई। झंडा जलाते हुए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल यादव की लाइन को दोहराया “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा” अपर्णा यादव ने कहा कि यह विरोध हम लोग इसलिए कर रहे हैं क्योंकि नारी शक्ति अधिनियम का बिल पास नहीं हुआ। बिल पास न होने दिया यह महिलाओं के लिए बेहद कलंकित करने वाला काम किया है। नारी शक्ति इन लोगों को कभी माफ नहीं करेगी। कहा गया कि अखिलेश यादव ने यह कहा कि यह बिल दिखावटी है तो उन्होंने जवाब देते हैं कहा कि उन सभी लोगों का चेहरा ही दिखावटी है। 1991 से लेकर 2026 तक यह सारे विपक्षी यही काम करते आए हैं। वह यह कभी नहीं चाहते कि आम घर की बेटी और बहू निकाल कर आए और सदन तक पहुंचे। वह सिर्फ अपने परिवार को प्रमोट करना चाहते हैं। अपर्णा ने कहा कि अगर यह बिल पास हो जाता तो सुबह जश्न होता। मगर अब यह रात हमारे लिए काली हो चुकी है। इसी से संबंधित कार्यक्रम के लिए हम प्रदेश के अलग-अलग जनपद में जा रहे थे। हमें पूरा विश्वास था कि पास होगा। प्रधानमंत्री को हम बार-बार धन्यवाद देते हैं कि विपक्ष के कुरूपी चेहरे को उजागर किया। नारी शक्ति अधिनियम को पास करवाने के लिए पीएम ने बहुत प्रयास किया था। लेकिन आज जो कुछ हुआ है कलंकित कर देने वाली रात है। हमारे यहां जहां भारत माता की जय का नारा लगाया जाता है नारी शक्ति इन्हें माफ नहीं करेंगी कुचल देगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments