Friday, July 17, 2026
Homeराज्यबिहारलखनपुर गांव का डाक क्षेत्राधिकार बदला: श्रेयसी सिंह की पहल पर...

लखनपुर गांव का डाक क्षेत्राधिकार बदला: श्रेयसी सिंह की पहल पर ढंढ डाकघर से जुड़ा गांव,बोलीं- ग्रामीणों को अब प्रभावी सेवाएं मिल सकेंगी – Jamui News




जमुई के सदर प्रखंड स्थित लखनपुर गांव को अब बेहतर डाक सुविधा मिलेगी। बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के प्रयासों से भारत सरकार के संचार मंत्रालय ने गांव का डाक क्षेत्राधिकार बदलने का निर्णय लिया है। अब लखनपुर गांव को गोपालपुर शाखा डाकघर के बजाय निकट स्थित ढंढ शाखा डाकघर से जोड़ा जाएगा। दूरी के चलते ग्रामीणों को होती थी परेशनी पहले लखनपुर गांव गोपालपुर शाखा डाकघर के अंतर्गत आता था, जिसकी दूरी गांव से लगभग चार किलोमीटर थी। इस कारण ग्रामीणों को डाक से संबंधित सेवाओं के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए, क्षेत्रीय विधायक श्रेयसी सिंह ने केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया को पत्र लिखा था। उन्होंने अपने पत्र में जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए लखनपुर गांव को ढंढ शाखा डाकघर से जोड़ने का अनुरोध किया था। केंद्रीय मंत्री ने जवाब में बताया कि विभाग द्वारा मामले की जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि लखनपुर गांव से ढंढ शाखा डाकघर की दूरी लगभग दो किलोमीटर है, जबकि गोपालपुर शाखा डाकघर चार किलोमीटर दूर है। जनहित को देखते हुए विभाग ने लखनपुर गांव को ढंढ शाखा डाकघर के अधिकार क्षेत्र में लाने का निर्णय लिया है और इसके लिए आवश्यक आदेश जारी किए जा रहे हैं। इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रेयसी सिंह ने कहा कि लखनपुर को ढंढ डाकघर से जोड़े जाने से ग्रामीणों को अब अधिक सुविधाजनक और प्रभावी डाक सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने इस पहल के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार भी व्यक्त किया और कहा कि इससे न केवल डाक सेवाएं बेहतर होंगी, बल्कि स्थानीय नागरिकों को अन्य सार्वजनिक सेवाओं का लाभ भी तेजी से मिल पाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments