ललितपुर में पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर जानलेवा हमला किया गया। कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने पहले बेटे के साथ मारपीट कर उसके हाथ-पैर तोड़े, फिर कुछ दूरी पर उसके माता-पिता के भी हाथ-पैर तोड़ दिए। तीनों घायलों को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना मंगलवार सुबह करीब दस बजे की है। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धनपुरा निवासी 35 वर्षीय कृष्णपाल सिंह यादव पुत्र घनश्याम पेट्रोल लेने के लिए बुढ़वार मार्ग पर स्थित आईटीआई के पास पहुंचे थे। तभी एक कार में सवार छह से अधिक नकाबपोश युवकों ने लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। कृष्णपाल ने बचने के लिए एक मकान की ओर भागने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने उन्हें पकड़कर बेरहमी से पीटा और उनके दोनों हाथ-पैर तोड़ दिए। बदमाश उन्हें मरा समझकर मौके से फरार हो गए। घायलों को झांसी रेफर किया गया इसके बाद, वही कार सवार बदमाश बुढ़वार मार्ग पर स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास पहुंचे। वहां उन्होंने कृष्णपाल के 62 वर्षीय पिता घनश्याम और 55 वर्षीय मां गुड्डी बाई को रास्ते में रोककर लोहे की रॉड से मारपीट की और उनके भी हाथ-पैर तोड़कर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। तीनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सक मानवेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं और उनके हाथ-पैर टूट गए हैं। घायलों ने बताया कि मोहल्ले के ही एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला किया है। घटना के संबंध में सीओ सिटी अजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में दोनों पक्षों के बीच पुरानी बात को लेकर वाद-विवाद और मारपीट की घटना सामने आई है। घायलों को हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। इस प्रकरण में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Source link
ललितपुर में पुरानी रंजिश में परिवार पर हमला: नकाबपोशों ने बेटे और माता-पिता के हाथ-पैर तोड़े, लोहे की रॉड से पीटा – Lalitpur News
RELATED ARTICLES

