Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशललितपुर में 3 घंटे में दो अज्ञात शव मिले: एक युवक...

ललितपुर में 3 घंटे में दो अज्ञात शव मिले: एक युवक की उपचार के दौरान, दूसरे बुजुर्ग का रैन बसेरा में निधन – Lalitpur News


कुंदन पाल | ललितपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ललितपुर कोतवाली सदर क्षेत्र में सोमवार को तीन घंटे के भीतर दो अज्ञात व्यक्तियों के शव मिले। इनमें एक युवक की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग का शव मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित रैन बसेरा में मिला। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार 7 जनवरी की शाम लगभग 6:30 बजे 108 एम्बुलेंस द्वारा एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक को बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी विभाग लाया गया था। उसका उपचार चल रहा था, लेकिन सोमवार सुबह 11:15 बजे उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

वहीं, दूसरी घटना में मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित रैन बसेरा में एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला। लगभग 60 वर्षीय यह बुजुर्ग पिछले तीन दिनों से रैन बसेरा में रुका हुआ था। सोमवार दोपहर 2 बजे उसका शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी उसे इमरजेंसी विभाग ले गए, जहां से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया।

वृद्ध की भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। कुछ आशंकाएं जताई जा रही हैं कि बुजुर्ग को किसी ने अस्पताल परिसर स्थित रैन बसेरा में छोड़ दिया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर अनुराग अवस्थी ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में ले लिया गया है और उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments