Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यबिहारलव मैरिज के 4 महीने बाद महिला ने लगाई फांसी: शादी...

लव मैरिज के 4 महीने बाद महिला ने लगाई फांसी: शादी के 3 दिन बाद आ गई थी मायके, 4 लाख की डिमांड कर रहा था पति – Jamui News


जमुई में लव मैरिज के 4 महीने बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना टाउन थाना क्षेत्र के हरला गांव की है। मृतका की पहचान पटना जिले के शेरपुर निवासी प्रेमजीत शर्मा की पत्नी अंजली कुमारी (21) के रूप में हुई है।

.

मृतका के चाचा रविंद्र नाथ शर्मा ने बताया कि शादी के बाद अंजली अपने ससुराल में केवल दो-तीन दिन रही। इसके बाद ससुराल वाले उससे चार लाख रुपए दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। इस कारण वह अपने मायके हरला गांव आ गई थी।

अस्पताल के बाहर शव ले जाते लोग।

पति से फोन पर बात कर लगाई फांसी

मंगलवार की शाम को अंजली का अपने पति से मोबाइल पर दहेज को लेकर विवाद हुआ। इससे नाराज होकर उसने अपने कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर टाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक अंजली की मौत हो चुकी थी।

थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments