देवरिया जिले के लार बाईपास पर बुधवार सुबह कार और बाइक की टक्कर में घायल अभय कुमार (20) की गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। उसने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में सुबह 9 बजे दम तोड़ा। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हुए थे। बुधवार सुबह लार बाईपास पर आरा मशीन के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हुई थी। बाइक पर सवार तीनों युवक घायल हो गए थे। घायलों की पहचान अनुज कुमार (20), पिता रामबल प्रसाद, और शिवम कुमार (20), पिता जवाहर प्रसाद, निवासी हरिजन बस्ती, लार के रूप में हुई। तीसरे घायल अभय कुमार (20), पिता संजय प्रसाद, चौक वार्ड, नगर पंचायत लार का निवासी था। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। अभय की हालत गंभीर होने पर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अभय परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। वह दिल्ली में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था और दिवाली पर घर आया था।
Source link
लार बाईपास पर कार-बाइक भिड़ंत में घायल युवक की मौत: अभय कुमार ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में गुरुवार सुबह 9 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ा – Deoria News
RELATED ARTICLES

