Wednesday, July 30, 2025
Homeराज्यमध्यप्रदेशलोगों ने ली 'नशे से दूरी है जरूरी' की शपथ: बुरहानपुर...

लोगों ने ली ‘नशे से दूरी है जरूरी’ की शपथ: बुरहानपुर में जगह-जगह हुए रंगोली-नुक्कड़ नाटक; स्कूल-कॉलेज से लेकर बाजार तक पहुंची जागरूकता – Burhanpur (MP) News


टीआई ने व्यापारियों को नशा मुक्ति की जानकारी दी।

बुरहानपुर में 15 जुलाई से चल रहे ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान का समापन 30 जुलाई को होगा। सोमवार को जिलेभर में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और नुक्कड़ नाटक, रंगोली, चित्रकला तथा निबंध प्रतियोग

.

ट्राईम्फल आर्च अकेडमी बुरहानपुर में रंगोली, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता हुई। उप पुलिस अधीक्षक महिला शाखा प्रीतम सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। निरीक्षक विक्रम चौहान और यातायात थाना प्रभारी नागेन्द्र सिंह ठाकुर ने नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

15 जुलाई से चल रहा अभियान 30 जुलाई को होगा समापन।

अंबाड़ा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन नेपा थाना पुलिस द्वारा अंबाड़ा और हिवरा में अभियान चलाया गया। नेपा थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल ने बताया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अंबाड़ा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। सभी को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। ग्राम हिवरा में नावरा रेंजर पुष्पेंद्र जादौन की उपस्थिति में स्टाफ को नशे के दुष्परिणाम बताते हुए नशे से दूरी की शपथ दिलाई गई और प्रमाण पत्र भी डाउनलोड कराए गए।

टीआई ने व्यापारियों को नशा मुक्ति की जानकारी दी साड़ी बाजार मार्केट बुरहानपुर में कोतवाली टीआई सीताराम सोलंकी द्वारा व्यापारियों को नशा मुक्ति की जानकारी दी गई और शपथ दिलाई गई। सहायक उपनिरीक्षक मनोज बर्वे और थाना स्टाफ भी उपस्थित रहे। व्यापारियों द्वारा ई-शपथ लेकर प्रमाण पत्र डाउनलोड किए गए।

पुलिस अधिकारियों ने दी नशामुक्ति हेल्पलाइन की जानकारी।

पुलिस अधिकारियों ने दी नशामुक्ति हेल्पलाइन की जानकारी।

छात्राओं को नशा मुक्ति केन्द्रों के बारे में बताया शासकीय कन्या शाला खकनार में उपनिरीक्षक किरण ठाकुर द्वारा नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया और छात्राओं को नशा मुक्ति केन्द्रों की जानकारी तथा अलग-अलग हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसके अलावा वन चौकी झिरी, सीएम राईज शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बोरी बुजुर्ग और शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय लालबाग में भी इस अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे नगर परिषद शाहपुर में उप पुलिस अधीक्षक महिला शाखा प्रीतम सिंह ठाकुर और थाना प्रभारी शाहपुर अखिलेश मिश्रा ने नशामुक्ति जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष साधना तिवारी, उपाध्यक्ष रजनी चौधरी, पार्षद, वन अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments