वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत किया श्रमदान: जल संसाधन विभाग ने विधि विधान से पूजा कर शुरू किया काम – Sawai Madhopur News

0
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत किया श्रमदान:  जल संसाधन विभाग ने विधि विधान से पूजा कर शुरू किया काम – Sawai Madhopur News



सूरवाल बांध पर पूजा अर्चना करते जल संसाधन विभाग के अधिकारी।

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जल संसाधन विभाग, सवाई माधोपुर की ओर से शुक्रवार को सूरवाल बांध पर व्यापक जनजागरूकता और श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत विधिवत जल पूजन से की गई।

.

पूजा अर्चना के साथ हुई अभियान की शुरुआत

अधिशासी अभियंता जल संसाधन अरुण शर्मा ने कहा कि यह गतिविधियां वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत आयोजित की गई है। जिसका उद्देश्य केवल जल स्रोतों का भौतिक सुधार नहीं, बल्कि समाज में जल संरक्षण को लेकर दीर्घकालिक चेतना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि “जल ही जीवन है” यह वाक्य अब केवल कहने की बात नहीं रह गया है, बल्कि इसे व्यवहार में अपनाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस दौरान विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्रामीणों, नरेगा श्रमिकों और जल संसाधन विभाग के संवेदकों ने पारंपरिक रीति रिवाज से जल पूजन कर जल को जीवनदायिनी मानते हुए संरक्षण का संकल्प लिया। इसके बाद श्रमदान एवं साफ-सफाई अभियान आयोजित किया गया। प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से बांध परिसर की सफाई कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान सूरवाल माइनर पर मरम्मत कार्य प्रारंभ किया गया। जिसके तहत नहर की मरम्मत, जल प्रवाह की बाधाएं दूर करना और जल संरचना को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु आवश्यक तकनीकी सुधार किए गए।इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामीणजन, नरेगा श्रमिक, संवेदक व अन्य सहभागियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम ने सामूहिक प्रयासों के माध्यम से यह संदेश दिया कि जल संरक्षण में जनभागीदारी ही स्थाई समाधान का मार्ग है।



Source link